home page

फर्जी एजेंटों के जाल में फंसते युवाओं के लिए जागरूकता अनिवार्य: रेणु कादियान

 | 
Awareness is essential for youth falling prey to fake agents: Renu Kadian

mahendra india news, new delhi
सिरसा। भगत सिंह फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेनू कादियान ने निजी स्कूल में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में कहा कि आज का समय युवाओं के लिए सबसे बड़ा मोड़ लेकर खड़ा है। विदेश जाने का आकर्षण इतना बढ़ गया है कि कई युवा बिना सही जानकारी, बिना कागज़ात और गलत एजेंटों के भरोसे अपनी पूरी जिंदगी दांव पर लगा देते हैं। कुछ लोग घर-खेत बेचकर बच्चों को विदेश भेजते हैं, लेकिन गलत रास्तों से गए युवा कई बार शोषण, कर्ज़ और डिपोर्ट होकर लौटने जैसी गंभीर परिस्थितियों का सामना करते हैं।

कादियान ने कहा कि यह सिर्फ  आर्थिक नुकसान नहीं, बल्कि मानसिक और सामाजिक टूटन भी है, जो पूरे परिवार को प्रभावित करती है। उन्होंने कहा कि विदेश जाना बिल्कुल गलत नहीं है, लेकिन गलत तरीकों से विदेश जाना भविष्य और जीवन दोनों को खतरे में डाल देता है। शॉर्टकट के चक्कर में कई युवा ऐसे लोगों के झांसे में आ जाते हैं, जो सपने तो बड़े-बड़े दिखाते हैं, लेकिन जब हकीकत सामने आती है, तब परिवार कर्ज़ में डूबा होता है और युवा टूटे सपनों के साथ वापस लौटता है।

इसलिए जरूरी है कि हर युवा वैध और सुरक्षित प्रक्रिया से ही विदेश जाए और कोई भी निर्णय पूरी जानकारी के साथ ले। उन्होंने कहा कि इसके साथ एक और अह्म सवाल खड़ा होता है कि युवाओं को अपने ही देश में अवसर क्यों दिखाई नहीं देते? अगर हमारे यहां पर्याप्त रोजगार, उद्योग और सुरक्षित भविष्य उपलब्ध होए तो कोई भी परिवार मजबूरी में लाखों रुपये खर्च करके अपने बच्चे को विदेश भेजने के बारे में न सोचे। यही कारण है कि सरकार को युवाओं के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में गंभीर कदम उठाने होंगे। कौशल विकास, उद्योगों का विस्तार और युवाओं को देश में ही करियर बनाने के अवसर देना समय की सबसे बड़ी जरूरत है।

WhatsApp Group Join Now

साथ ही, फर्जी एजेंटों और ट्रैवल माफियाओं पर कठोर कार्रवाई बेहद आवश्यक है, ताकि कोई भी युवा धोखे का शिकार न हो सके। कादियान ने कहा कि भगत सिंह फाउंडेशन लगातार नशा-मुक्ति, शिक्षा और जनजागरूकता के लिए काम करता रहा है और अब विदेश जाने के गलत तरीकों से होने वाली बर्बादी के खिलाफ  राज्यभर में जागरूकता अभियान शुरू करेगा। हमारा विश्वास है कि हरियाणा का युवा सक्षम, प्रतिभाशाली और मेहनती है, उसे सिर्फ  सही मार्गदर्शन, सुरक्षित प्रक्रिया और अपने ही देश में बेहतर अवसरों की आवश्यकता है।