गांव जलालआना में 1962 मोबाइल वेटरनरी सेवा द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
mahendr india news, new delhi
सिरसा। गांव जलालाना में 1962 सेवा टीम द्वारा एक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया, जिसे धानुष हेल्थकेयर सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित किया गया। शिविर में जीवीएच ओढां से डा. सुखदीपक सिंह ने ग्रामीणों को बताया गया कि वे 1962 नंबर पर कॉल करके घर बैठे पशु चिकित्सकीय सेवा प्राप्त कर सकते हैं। टीम ने मौसमी बीमारियों, रोकथाम के उपाय, टीकाकरण, उचित पशु आहार एवं पशु देखभाल पर विस्तृत जानकारी दी।
साथ ही, पशुपालकों की सभी शंकाओं का समाधान भी किया गया। सिरसा के एक पशुपालक ने बताया कि 1962 नंबर पर कॉल करने के कुछ ही मिनटों में एंबुलेंस उनके घर पहुंच गई। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस में सभी जरूरी उपकरण मौजूद थे और मेरी गाय का तुरंत इलाज हो गया। वह सरकार और 1962 सेवा का आभारी है।
डा. सिंह ने बताया कि 1962 मोबाइल वेटरनरी सेवा हरियाणा सरकार और पशुपालन एवं डेयरी विभाग की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसे पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत धानुष हेल्थकेयर सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित किया जा रहा है। हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के तकनीकी मार्गदर्शन से यह सेवा लगातार प्रभावी और विश्वसनीय साबित हो रही है। यह सेवा न सिर्फ पशुपालकों को त्वरित चिकित्सा सहायता प्रदान कर रही है, बल्कि उनके बीच भरोसे और सुरक्षा का वातावरण भी मजबूत कर रही है।
सरकार और सेवा कर्मियों का यह समर्पण ग्रामीण पशुपालकों के लिए एक बड़ी राहत बनकर उभरा है। उन्होंने बताया कि जिले में पशुपालकों के लिए 1962 मोबाइल वेटरनरी सेवा किसी वरदान से कम नहीं है। फरवरी 2024 के अंतिम सप्ताह में शुरू की गई इस सुविधा के अंतर्गत जिले में 5 मोबाइल वेटरनरी यूनिट्स कार्यरत हैं। शुरूआत से अब तक इन एंबुलेंसों ने 23330 से अधिक पशुओं का उपचार कर ग्रामीण पशुपालकों को त्वरित राहत प्रदान की है।
