home page

सीडीएलयू में यूनिवर्सिटी स्कूल फॉर ग्रेजुएट स्टडीज में बैचलर आफ परफॉर्मिंग आर्ट के विद्यार्थियों ने सोशल मीडिया व इसके नुकसान के बारे में दी जानकारी

Bachelor of Performing Arts students at the University School for Graduate Studies at CDLU provided information about social media and its disadvantages
 | 
news

 mahendra india news, new delhi
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के यूनिवर्सिटी स्कूल फॉर ग्रेजुएट स्टडीज में बैचलर आफ परफॉर्मिंग आर्ट के विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटक जिसका शीर्षक सोशल मीडिया व इसके नुकसान प्रस्तुत किया गया। इस नाटक का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के साइड इफेक्ट्स के बारे में अवगत करवाना रहा। नाटक की प्रस्तुति से पहले आठ दिवसीय कार्यशाला का भी आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक की बारीकियां सीखी।


यूनिवर्सिटी स्कूल फॉर ग्रैजुएट स्टडीज के डीन सुशील कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर विजय कुमार के दिशा निर्देशन में बैचलर आफ परफॉर्मिंग आर्ट थिएटर कोर्स के विद्यार्थियों को व्यवहारिक रूप से दक्ष करने के लिए यह कार्यशाला रखी गई जिसमें मुंबई से आए एक्टर डायरेक्टर धीरज शर्मा ने विद्यार्थियों को नुक्कड़ नाटक की बारीकियां सिखाई। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से विद्यार्थियों में बहुमुखी विकास व कला का विस्तार होता है। भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम यूनिवर्सिटी स्कूल फॉर ग्रैजुएट स्टडीज के अंतर्गत करवाए जाएंगे।


बैचलर ऑफ़ परफॉर्मिंग आर्ट्स के क्लास इंचार्ज डॉ अमित कुमार ने बताया कि नुक्कड़ नाटक लोगों से सीधे जुड़ने का माध्यम है। यह समाज में व्याप्त बुराइयों को खत्म करने का काम करता है। इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक का आनंद लिया व तालियो से बच्चों का हौसला बढ़ाया।

WhatsApp Group Join Now