home page

हरियाणा, राजस्थान समेत 22 जिलों में मौसम खराब: चक्रवाती परिसंचरण बनने मौसम बिगडऩे की चेतावनी, होगी जबरदस्त बरसात

 | 
Bad weather across 22 districts, including those in Haryana and Rajasthan: Warning issued as a cyclonic circulation forms; heavy rainfall expected

mahendra india news, new delhi
मौसम में कल वीरवार यानि  15 अक्टूबर को भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगगा। मौसम विभाग ने चक्रवाती परिसंचरण बनने के कारण वीरवार को 22 राज्यों में मौसम बिगडऩे की चेतावनी जारी की हैमौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा इस समय असम के धुबरी, पश्चिम बंगाल के कोलकाता, ओडिशा के अंगुल, तेलंगाना में खम्मम और कर्नाटक में होन्नावर से गुजर रही है। यानी मानसून यहां से पीछे हट रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने देश के 22 राज्यों में जबरदस्त बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी भी है। इस दौरान पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन का विशेष अलर्ट है।


आंधी-तूफान का मौसम
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ जम्मू के ऊपर निचले ट्रोपोस्फेरिक लेवल पर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में मौजूद है। उत्तरी हरियाणा और उसके आसपास निचले ट्रोपोस्फेरिक लेवल पर एक साइक्लोनिक सर्कल मौजूद है। बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम हिस्से तक निचले ट्रोपोस्फेरिक लेवल पर एक ट्रफ बनी है। दक्षिणी राजस्थान के मध्य में निचले ट्रोपोस्फेरिक लेवल पर ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन मौजूद है। इन्हीं कारणों से 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट है।

देश के 22 प्रदेशों में भारी बरसात का अलर्ट
मौसम विभाग ने चक्रवाती परिसंचरण बनने के कारण जिन 22 राज्यों में मौसम बिगडऩे की चेतावनी जारी की है, इन प्रदेशों में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, केरल, असम, उरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।