हरियाणा में मौसम खराब, इन जिलों में अगले तीन घंटे में झमाझम बरसात
Bad weather in Haryana, heavy rain in these districts in the next three hours
| Aug 14, 2025, 09:12 IST
mahendra india news, new delhi
मानसून हरियाणा प्रदेश में एक बार फिर से सक्रिय हो गया। इसी के चलते आज वीरवार 14.08.2025 को अगले तीन घंटे में कई जिलों के अंदर बरसात होगी। मौसम को लेकर कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार हकृवि -भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार 14.08.2025 सुबह 8.50 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन घंटों में नूह, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रोहतक, हिसार, फतेहाबाद, सोनीपत, जींद, करनाल, कुरुक्षेत्र , पानीपत जिलों में कहीं कहीं हवाओं व गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश संभावित। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बरसात की उम्मीद है।
