home page

मौसम आज भी खराब, हरियाणा समेत इन प्रदेशों में होगी बरसात, अलर्ट

 | 
Bad weather today, rain expected in these states including Haryana, alert
mahendra india news, new delhi

मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में आज बुधवार यानि 5 नवंबर को भी बदलाव देखने को मिलेगा। आज हरियाणा समेत कई प्रदेशों में बरसात की चेतावनी दी गई। मौसम को लेकर कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार हरियाणा राज्य में  पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 5 नवंबर को राज्य में मौसम  परिवर्तनशील रहने की संभावना है,


कई जगह पर होगी बूंदाबांदी
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस दौरान बीच बीच में आंशिक बादलवाई तथा कुछ एक स्थानों पर गरजचमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी होने की भी संभावना है जिससे दिन के तापमान में हल्की कमी व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित। परंतु 6 नवंबर से 9 नवंबर के दौरान  मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना  है। इस दौरान फिर से उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने परंतु रात्रि तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है।


मौसम विभाग के अनुसार मुताबिक गुजरात, मराठवाड़ा और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में 5 नवंबर तक आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश का अलर्ट है। वहीं, पहाड़ी राज्य उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बरसात की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के कारण गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है।

WhatsApp Group Join Now


दिल्ली एनसीआर में भी बदलेगा मौसम 
दिल्ली सहित एनसीआर क्षेत्र में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिन तक आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। बुधवार यानी 5 नवंबर को रात के तापमान में लगभग 2 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके बाद अगले 2 दिनों में पारा करीब 4 डिग्री तक गिर सकता है। दिन के तापमान में फिलहाल किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। नवंबर के दूसरे सप्ताह से ठंड में और इजाफा होने की उम्मीद है, जब रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की और गिरावट दर्ज की जा सकती है। प्रदेश में 9 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।