home page

आज खुलेंगे बैंक, हड़ताल का देर रात तक चली बैठक के बाद यूनियन ने टाला फैसला

 | 
Banks to open today; unions deferred the strike decision following a meeting that lasted late into the night

mahendra india news, new delhi
बैंकों की सोमवार से प्रस्‍तावित 3 दिनों की हड़ताल अब नहीं होगी। इंडियन बैंक्स एसोसिएशन और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बीच रविवार देर रात्रि को हुई बैठक के बाद बैंक हड़ताल टाल दी गई है। इसके पहले यूनियन ने 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की हड़ताल का आह्वान किया था।

UFBU ने इस बाबत एक सर्कुलर जारी किया। इसके अनुसार, बैंक यूनियनों और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) के बीच हुई महत्वपूर्ण बैठक के बाद देशभर के बैंकिंग क्षेत्र में हड़ताल और आंदोलन के फैसले को फिलहाल टाल दिया गया है।

सर्कुलर में कहा गया है कि बाकी सभी शनिवारों को अवकाश घोषित करने के मुद्दे पर विचार करने के लिए आईबीए और यूएफबीयू की उच्च स्तरीय समिति तुरंत बनाई जाएगी। यह समिति सभी संभावित विकल्पों का पता लगाएगी। सभी हितधारकों और विशेष रूप से ग्राहकों के साथ चर्चा करके एक ऐसा समाधान निकालेगी जो सभी को स्वीकार्य हो।

पीएलआई पर भी हुई चर्चा
स्केल आईवी और उससे ऊपर के अधिकारियों को पीएलआई स्‍कीम के संबंध में यूनियनों और एसोसिएशनों की आपत्तियों व सुझावों को ध्यान में रखकर सरकार के पास संशोधन प्रस्ताव भेजने के लिए आईबीए के साथ चर्चा शुरू की जा सकती है।

Bank strike deferred after the meeting between the Indian Banks' Association (IBA) and the United Forum of Bank Unions (UFBU) tonight

WhatsApp Group Join Now

news