home page

एनसीएम स्कूल प्रांगण कागदाना में खो-खो खेल मुकाबले में भगत सिंह हाऊस ने सुखदेव हाऊस की टीम को 13-9 के अंतर से हराया

 | 
Bhagat Singh House defeated Sukhdev House by a margin of 13-9 in the Kho-Kho match held at NCM School premises, Kagadana
mahendra india news, new delhi

एनसीएम स्कूल प्रांगण कागदाना में 32वें वार्षिक खेल समारोह के चौथे दिन  का पहला खो-खो का मैच अंडर 19 बॉयज टीम ए (सुखदेव हाउस ) व टीम बी (भगत हाउस) के बीच  हुआ।  यह मैच टीम बी (भगत सिंह हाउस) ने 13-9 के स्कोर से जीत लिया । इसके बाद दूसरा मैच अंडर 19 गर्ल्स टीम बी (आजाद हाउस) व टीम सी (भगत सिंह हाउस) के बीच खो~ खो का हुआ।

यह मैच टीम बी ( आजाद हाउस) ने दो मिनट रहते हुए  कांटेदार मुकाबले से जीत लिया। आज का तीसरा मैच अंडर 17 बॉयज टीम बी (भगत सिंह हाउस) व टीम डी ( राजगुरु हाउस) के बीच खो~ खो का मुकाबला हुआ। यह मुकाबला टीम डी (राजगुरु हाउस) ने 12~10 के मुकाबले से जीत लिया। आज खो~खो के सारे मुकाबले पूरे हो गए। व बाद दोपहर कबड्डी के भी कुछ मुकाबले हुए। आज कबड्डी का फाइनल मुकाबला टीम ए (सुखदेव देव हाउस) व टीम डी (राजगुरु हाउस) के बीच में हुआ।

यह फाइनल मैच टीम डी ( राजगुरु हाउस)ने 33~15 के अंतर से जीत लिया।इस खेल समारोह में स्कूल प्राचार्य  संजीव कुमार पूनिया, प्रबंधक सुभाष जाखड़, प्रबंधक निदेशक राजेंद्र टॉक्सिया, कोच  राम कुमार सूंडा,कोच अजय न्यौल,गौरव , सचिन , हरपाल , कृष्ण,राजेंद्र , दिनेश ,रवि , राजीव , मांगे राम, रामचंद्र कृष्ण, उमेद, नत्थू राम,राहुल,अनिल , रवींद्र , राहुल , हीरा लाल, सतबीर, विकास, मान सिंह,सुनीता  जाखड़, राजकुमारी, शांति, उमा, वंदना, प्रीति, सुमन, अमनदीप,संदीपकौर, ईश्वर, आशा, नेहा,सुशीला , उर्मिला, रितिका , शैलजा, संतोष व काफी संख्या में बच्चों के अभिभावक भी दर्शक के रूप में मौजूद रहे।

WhatsApp Group Join Now