home page

राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दी भूपेश मेहता ने, खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ हॉकी टूर्नामेंट में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की

 | 
Bhupesh Mehta extended his best wishes to athletes on National Sports Day and attended the ‘Khelega Bharat, Jeetega Bharat’ hockey tournament as the chief guest

mahendra india news, new delhi
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं रोटरी इंटरनेशनल के पूर्व गवर्नर भूपेश मेहता ने शनिवार को बरनाला रोड स्थित शहीद भगत सिंह स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी के जादूगर एवं महान खिलाड़ी स्व. मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन एवं खेल विभाग, सिरसा द्वारा आयोजित ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ हॉकी टूर्नामेंट में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इससे पूर्व स्टेडियम पहुंचने पर जिला खेल अधिकारी सुनील कुमार, हॉकी कोच सुरेंद्रजीत सिंह, हरविंदर सिंह, बास्केटबॉल कोच खजान सिंह, वॉलीबॉल कोच रंजीत सिंह, क्रिकेट कोच शंकर सैनी, टेबल टेनिस कोच रेशम सिंह, ताइक्वांडो कोच कुमारी अनिल, बलजीत सिंह, ओमप्रकाश सहित खेल विभाग के अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यातिििथ भूपेश मेहता का स्वागत किया।

इस अवसर पर भूपेश मेहता ने खेल अधिकारियों के साथ स्व. मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात उन्होंने हॉकी टूर्नामेंट में भाग ले रही टीमों के खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया और सभी खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय खेल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। भाजपा नेता भूपेश मेहता ने कहा कि हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने तथा खिलाडिय़ों को बेहतर सुविधाएं एवं अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने खिलाडिय़ों का उत्साहवद्र्धन करते हुए कहा कि खेल हमारे युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व की भावना विकसित करते हैं। कार्यक्रम के अंत में खेल विभाग के अधिकारियों द्वारा भूपेश मेहता को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।