home page

सिरसा गांव वैदवाला में पानी की टैंकी पर चढ़े भूपिंदर सिंह वैदवाला और एक दिव्यांग किसान, किसान नेता बोले प्रशासन ना माना तो वो लगाएगा छलांग, वीडियो जारी किया

 | 
Bhupinder Singh Vaidwala has climbed a water tank in Sirsa's Vaidwala village; the farmer leader has stated that he will jump if the administration does not heed his demands

Mahendra india news, new delhi
किसान भूपेंद्र वेदवाला टँकी आंदोलन अपने गांव की टँकी पर चढ़ा वेदवाला

सिरसा गांव वैदवाला में पानी की टैंकी पर चढ़े भूपिंदर सिंह वैदवाला, किसान नेता बोले प्रशासन ना माना तो वो लगाएगा छलांग

आज वीरवार सुबह दो किसान जलघर की टंकी पर चढ़ गए। बिजली टावर लगाए जाने के मुआवजे की मांग को लेकर गांव वेदवाला में तीन किसान जलघर की पानी की टंकी पर चढ़ गए। इनमें से एक दिव्यांग किसान और दूसरा खेत मालिक भूपेंद सिंह वैदवाला शामिल है। टंकी पर चढ़ने के बाद किसानों ने एक वीडियो जारी कहा, उनकी जायज मांग है और प्रशासन धक्का न करे। 

किसानों का कहना है कि बिजली टावर लगाने के कारण उनकी जमीन प्रभावित हुई है, लेकिन लंबे समय से उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा।



किसान नेता व किसान भूपेंद्र सिंह वेदवाला ने कहा अपनी मांग को लेकर कई बार अधिकारियों से मिल चुके हैं। उन्होंने SIRSA DC कार्यालय के बाहर धरना देकर भी समस्या के समाधान की मांग उठाई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सुनवाई नहीं होने से नाराज होकर किसानों ने गांव के जलघर में प्रदर्शन शुरू किया और पानी की टंकी पर चढ़ गए।