home page

रोडवेज कर्मचारियों की कल राज्य कमेटी सांझा मोर्चा की अह्म मीटिंग में होगी बड़े आंदोलन की घोषणा: चाहर

सिरसा डिपो रहा पूर्ण रूप से बंद
 | 
सिरसा डिपो रहा पूर्ण रूप से बंद

mahendra india news, new delhi
रोडवेज कर्मचारी मांगों को लेकर फिर से आंदोलन करने की तैयारी में है।  सिरसा डिपो सांझा मोर्चा राज्य कमेटी के आह्वान पर सिरसा डिपो पूरी तरह बंद रहा। कर्मचारी नेता सरबत सिंह पूनिया, पृथ्वी सिंह चाहर व मदनलाल खोथ ने संयुक्त रूप से संबोधित करते हुए बताया कि सांझा मोर्चा की 30 सूत्रीय मांगपत्र पर सरकार के साथ कई बार बातचीत हो चुकी है, लेकिन उसे हर बार नकार दिया जाता है। जो कर्मचारियों की जायज मांग थी, सरकार ने भी उन मांगों को लागू करने का सांझा मोर्चा को आश्वासन दिया था, वो भी आज तक धरातल पर लागू नहीं हो पाई। 


कर्मचारी नेता चाहर ने बताया कि 24 दिसंबर 2023 को कर्मचारियों ने करनाल के अंदर मुख्य मंत्री के कैंप कार्यालय का घेराव किया, जिसमें वहा के अधिकारियों द्वारा लिखित में 10 जनवरी से पहले सांझा मोर्चा के साथ मीटिंग करने का लिखित में पत्र दिया था, परंतु तानाशाही सरकार के मंत्री ने सांझा मोर्चा के साथ अभी तक बात करना भी मुनासिब नहीं समझा। उन्होंने बताया कि बात चाहे कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की बात हो, चालक-परिचालक के वेतन विसंगति को दूर करने की या रोडवेज में लगे डी ग्रुप के कर्मचारियों को प्रमोशन देने का मामला हो या 2016 के चालकों को पक्का करना, पुरानी पेंशन नीति बहाल करना, कर्मचारियों के अर्जित अवकाश की बात हो, किसी पर भी सुनवाई नहीं की गई। 

कर्मचारी नेता चाहर ने बताया कि सरकार हिट एंड रन का जो काला कानून लेकर आई है, जो कि सभी ड्राइवरों पर लागू होता है, चाहे वह बाइक का ड्राइवर हो, ऑटो चालक हो, कार चालक हो, बस चालक हो या ट्रक  ड्राइवर हो। यह काला कानून सभी पर लागू होता है, आम जनता पर लागू हो रहा है। सांझा मोर्चा इसका भी पुरजोर विरोध करता है। हरियाणा रोडवेज और हरियाणा रोडवेज आम जनता से अपील करती है कि इस काले कानून का विरोध करो सडक़ों पर उतरें, ताकि यह काला कानून वापस हो सके। उन्होंने कहा कि अगर 27 जनवरी से पहले सरकार ने सांझा मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए नहीं बुलाया तो 27 जनवरी को राज्य कमेटी की मीटिंग में बड़े आंदोलन की घोषणा की जाएगी। 

WhatsApp Group Join Now

सिरसा डिपो में विशेष रूप से पहुंचे ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन के उपाध्यक्ष व राज्य के पूर्व अध्यक्ष व महासचिव सरबत सिंह पूनिया, फतेहाबाद डिपो के सचिव सुबे सिंह धनाना, सह सचिव वीरेंद्र सिंह कुलेरी, चमन लाल स्वामी, भीम सिंह चक्कां, कर्मवीर सिंह, लाधु राम, सीटू से नेता विजय कुमार ढूकड़ा, पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल यूनियन से प्रधान निर्मल सिंह, डा. हर रतन सिंह, एडवोकेट बराड़, रिटायर्ड कर्मचारी नेता महेंद्र सिंह शर्मा, राजेंद्र सिंह अहलावत, अशोक पटवारी किसान नेता और सिरसा डिपो सांझा मोर्चा के नेता शेर सिंह खोड, शैलेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार डूडी, कीमत सिंह ढांडा, धर्मवीर सिंह सहारन, निर्दोष कुमार, विनोद ढाका, प्रहलाद सिंह, आत्माराम बरासरी मौजूद रहे।