home page

चीनी के रेट में बड़ी गिरावट, थोक रेट पहुंचा प्रति किलो यह

 | 
Big drop in sugar rates, wholesale rate reaches this per kg

mahendra india news, new delhi

पिछले कई दिनों से चीनी के रेटों में उछाल देखने को मिला था। अब चीनी की बढ़ती कीमतों के बीच सरकार की सख्ती का असर बाजार में दिखाई देने लगा है। चीनी की एक्स-मिल (थोक) रेट में करीबन 18 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है। चीनी का थोक भाव घटकर लगभग ₹55 प्रति किलो हो गया है।

खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा के मुताबिक आने वाले दिनों में चीनी की कीमतों में और गिरावट देखने को मिल सकती है। हालांकि, एक्स-मिल रेटों में आई कमी का पूरा असर अभी खुदरा बाजार में दिखाई देना बाकी है।

 खुदरा बाजार में कब मिलेगा फायदा?
आपको बता दें कि उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के अनुसार, 24 अगस्त को देश में चीनी का औसत थोक भाव ₹58.29 प्रति किलो, जबकि औसत खुदरा भाव ₹63.05 प्रति किलो रहा।

जानकारों के अनुसार आमतौर पर मिल और खुदरा कीमतों के बीच करीब ₹7–8 प्रति किलो का अंतर रहता है। पिछले सप्ताह चीनी की एक्स-मिल रेट बढक़र करीब ₹67 प्रति किलो तक पहुंच गई थी, जो अब घटकर ₹55 प्रति किलो के आसपास आ गई है।

सरकार की सख्ती का असर
आपको बता दें कि चीनी के आयात की अनुमति, स्टॉक की निगरानी और जमाखोरी पर सरकार के नियंत्रण का असर कीमतों पर पड़ता दिखाई दे रहा है। सरकार की कोशिश है कि चीनी की उपलब्धता बनी रहे और उपभोक्ताओं को ऊंची कीमतों से राहत मिले। अगर यह गिरावट खुदरा बाजार तक पहुंचती है, तो आने वाले दिनों में आम ग्राहकों को चीनी सस्ती मिलने की उम्मीद है।

WhatsApp Group Join Now

चीनी के रेट में बड़ी गिरावट, थोक पहुंचा प्रति किलो यह 