home page

बड़ी खबर : हथिनीकुंड बैराज के खोले गये सभी गेट, युमना का पानी खतरे के निशान से ऊपर

 
Big news: All gates of Hathinikund Barrage opened, Yamuna water level above danger mark
 | 
 Big news: All gates of Hathinikund Barrage opened, Yamuna water level above danger mark
mahendra india news, new delhi

मानसून की पहाड़ों व मैदानी एरिया में हुई मूसलाधार बरसात हो रही है। इससे हथिनीकुंड बैराज पर यमुना नदी का जलस्तर डेढ़ लाख क्यूसेक को पार कर गया। 
नदी में अधिकतम 1,78,996 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया, जो इस वर्ष का सबसे अधिकतम रहा। बैराज के सभी 18 गेट खोल कर अब सारा पानी यमुना नदी में छोड़ा जा रहा है। यह पानी अगले 35 घंटों में दिल्ली में दस्तक देगा। इसी के साथ सिंचाई विभाग ने मीडियम फ्लड घोषित कर दिया गया है। 

जानकारी के अनुसार घाड़ क्षेत्र के गांव उत्तमवाला के समीप कांडी परियोजना के तहत बने चैक डैम का तटबंध टूटने से 200 एकड़ धान व गन्ने की फसल और पशुचारा जलमग्न हो गया है। मलिकपुर बांगर में भी दर्जनों किसानों की 200 एकड़ फसल पानी में डूब गई।


निचले एरिया में रह रहे लोगों को सचेत किया गया। एक लाख पर मिनी फ्लड, डेढ़ लाख क्यूसेक पर मीडियम फ्लड और ढाई लाख क्यूसेक पर फ्लड घोषित कर दिया जाता है।