home page

बड़ी खबर हरियाणा की, ग्रुप डी परिणाम की तिथि हुई जारी, इस दिन आएगा रिजल्ट ​​​​​​​

40000 पदों की नौकरियों का इंतजार समाप्त होने जा रहा है

 | 
40000 पदों की नौकरियों का इंतजार समाप्त होने जा रहा है

mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश सरकार रिक्तपदों को भरने के साथ नई नौकरी समय समय पर निकालने में लगी हुई है। जिससे विभाग में रिक्तपदों को भरा जा सके। हरियाणा प्रदेश में दो वर्ष के बाद ग्रुप C और ग्रुप D के 40000 पदों की नौकरियों का इंतजार खत्म होने जा रहा है, क्योंकि हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने अब अप्रैल और मई में संभावित लोकसभा चुनाव से पहले भर्ती प्रक्रिया को लेकर तेजी से कार्य शुरू कर दिया है। 

आपको बता दें कि कमिशन का लक्ष्य मार्च तक सभी भर्ती प्रक्रियाओं को पूरी करने का है। ग्रुप सी के 32000 पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है। वहीं अगले हफ्ते ग्रुप D का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। वहीं चयनितों के लिए पदों के विकल्प के पोर्टल भी खोले जाएंगे। ग्रुप D के 14000 पदों पर भर्ती होनी है। मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से कमीशन को विभिन्न विभागों की पदों के लिए सिफारिश भेज दी है। इस भर्ती के लिए करीबन 10 लाख आवेदक इंतजार कर रहे हैं।

परिणाम ऐसे होगा जारी
आपको बता दें कि ग्रुप D का रिजल्ट सामाजिक आर्थिक आधार के अंकों की वजह से अटका हुआ है। मामला हाई कोर्ट में है, लेकिन अब कमीशन रिजल्ट जारी कर देगा। यह परिणाम 5 अंकों को बिना जोड़े कट ऑफ पार करने वालों का रहेगा।

कोर्ट का फैसला आते ही इन पांच अंको को जोड़ कर अतिरिक्त परिणाम जारी कर दिया जाएगा और अगर कोर्ट का पांच अंक रोकने का फैसला आता है तो फिर परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर परिणाम जारी किया जाए जाएगा।

WhatsApp Group Join Now

ग्रुप D के लिए करीबन 14 लाख आवेदन किए गए थे हालांकि कुछ ने एक से 4 तक आवेदन कर दिए थे। इसलिए सही आंकड़ा 11.50 लाख युवाओं का रहा था। ग्रुप D का सीईटी हो चुका है। रिजल्ट का इंतजार है 14000 पदों पर मेरिट से चयन अगले सप्ताह कर दिया जाएगा।