home page

बड़ी खबर : 72 गांवों के फसल बीमा क्लेम के किसानों के खाते में डाले 105 करोड़ रुपये

बाकि बचे किसानों के पैसे खातों में तुरंत डाल दिए जाएंगे
 | 
बाकि बचे किसानों के पैसे खातों में तुरंत डाल दिए जाएंगे

mahendra india news, new delhi

किसानों की फसल खराब होने के बाद सरकार द्वारा बीमा क्लेम दिया जाता है। इसी को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों ने डीसी प्रदीप दहिया के साथ बैठक हुई। इस दौरान हिसार जिला प्रशासन के अधिकारियों ने किसानों को बताया कि 72 गांवों के 90 फीसद गांवों में फसल बीमा क्लेम की राशि डाल दी गई है। जिसमें करीबन 105 करोड़ रुपये का भुगतान हो चुका है। अधिकारियों ने ये भी कहा कि जिस गांव के बकाया है वो नोट करवाएं बाकि बचे किसानों के पैसे खातों में तुरंत डाल दिए जाएंगे।


आपको बता दें कि खरीफ 2022 के मुआवजे के 47 करोड़ रुपये आए हुए हैं जो 20 दिनों में किसानों के खातों में डाल दिए जाएंगे। साल 2022 से सीएससी से बीमा क्लेम की 39 हजार पॉलिसी रिजेक्ट हो गई थी। इसके बाद में करीबन सभी को अनुमति मिल गई। अब करीब 8 हजार पॉलिसी बाकी हैं। यह भी ठीक करके ये राशि भी जल्दी डाल दिए जाएंगे। जिला प्रशासन अधिकारियों ने बताया कि 2023 में क्षतिपूर्ति पोर्टल पर खराबा दर्ज करवाया था उनके पैसे जल्द किसानों के खातों में डाल दिए जाएंगे।