home page

बड़ी खबर: किसान आंदोलन को लेकर हरियाणा, पंजाब और राजस्थान से गुजरने वाली ये ट्रेन रहेगी रद्द

 | 
बड़ी खबर: किसान आंदोलन को लेकर हरियाणा, पंजाब और राजस्थान से गुजरने वाली ये ट्रेन रहेगी रद्द
mahendra india news, new delhi

किसान आंदोलन के चलते रेलवे विभाग को ट्रेन रद्द करनी पड़ रही है। रेलवे विभाग ने 6 मई यानि सोमवार को भी  किसान आंदोलन के चलते रेलवे विभाग ने रविवार को भी हरियाणा, पंजाब और राजस्थान से गुजरने वाली कई ट्रेन रद्द कर दी है। किसान आंदोलन रेलवे विभाग ने रेल यातायात प्रभावित, रेलसेवाएं रद्द/आंशिक रद्द/मार्ग परिवर्तित रहेगी। 


आपको बता दें कि उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल के शंभू स्टेशन पर किसान आंदोलन के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के मुताबिक उपरोक्त आंदोलन के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:- 

रद्द रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 14653, हिसार-अमृतसर रेलसेवा दिनांक 06.05.24, 07.मई.24 व 08.05.24 को रद्द रहेगी। 
2. गाडी संख्या 14654, अमृतसर-हिसार रेलसेवा दिनांक  06.05.24 व 07.05.24 को रद्द रहेगी। 
3. गाडी संख्या 04571, भिवानी-धुरी रेलसेवा दिनांक 06.05.24 व 07.05.24 को रद्द रहेगी। 

WhatsApp Group Join Now


4. गाडी संख्या 04572, धुरी-सिरसा रेलसेवा दिनांक  06.05.24 व 07.05.24 को रद्द रहेगी। 5. गाडी संख्या 04574, लुधियाना-भिवानी रेलसेवा दिनांक 05.मई.24, 06.05.24 व 07.05.24 को रद्द रहेगी। 
6. गाडी संख्या 04575, हिसार-लुधियाना रेलसेवा दिनांक  06.05.24 व 07.05.24 को रद्द रहेगी। 
7. गाडी संख्या 04576, लुधियाना-हिसार रेलसेवा दिनांक  06.05.24 व 07.05.24 को रद्द रहेगी। 
8. गाडी संख्या 04743, हिसार-लुधियाना रेलसेवा दिनांक 06.05.24 व 07.05.24 को रद्द रहेगी। 

9. गाडी संख्या 04744, लुधियाना-चूरू रेलसेवा दिनांक  06.05.24 व 07.05.24 को रद्द रहेगी। 
10. गाडी संख्या 04746, लुधियाना-हिसार रेलसेवा दिनांक  06.05.24 व 07.05.24 को रद्द रहेगी। 
11. गाडी संख्या 04745, चूरू-लुधियाना रेलसेवा दिनांक  06.05.24 व 07.05.24 को रद्द रहेगी। 
12. गाडी संख्या 04573, सिरसा-लुधियाना रेलसेवा दिनांक 06.05.24 व 07.05.24 को रद्द रहेगी। 

आंशिक रद्द रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 14661, बाडमेर-जम्मूतवी रेलसेवा दिनांक  06.05.24 व 07.05.24 को बाडमेर से प्रस्थान करेगी वह दिल्ली तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा दिल्ली-जम्मूतवी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 
2. गाडी संख्या 14662, जम्मूतवी-बाडमेर रेलसेवा दिनांक  06.05.24 व 07.05.24 को जम्मूतवी के स्थान पर दिल्ली से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा जम्मूतवी-दिल्ली के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 12413, अजमेर-जम्मूतवी रेलसेवा दिनांक  06.05.24 व 07.05.24 को अजमेर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग जाखल-धुरी-लुधियाना होकर संचालित होगी। 


2. गाडी संख्या 12414, जम्मूतवी-अजमेर रेलसेवा दिनांक 06.05.24 व 07.05.24 को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग लुधियाना-धुरी-जाखल होकर संचालित होगी।

करोड़ों रुपये का राजस्व वसूला

रेलवे विभाग ने बिना टिकट यात्रा करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है। उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल द्वारा ट्रेनों में बिना टिकट अथवा अनाधिकृत टिकट के साथ यात्रा करने तथा तय सीमा से अधिक सामान के साथ यात्रा की रोकथाम के लिया लगातार टिकट जांच की जा रही है। 


रेेलवे विभाग द्वारा इसके अंतर्गत समय समय पर विशेष अभियान भी चलाया जाता है। वर्ष 2023-24 में बीकानेर मंडल ने माह अप्रैल 2023 से मार्च 2024 तक  कुल 10 करोड़ 98 लाख रूपये का राजस्व टिकट चेकिंग से प्राप्त किया। इस तरह मंडल ने उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय द्वारा निर्धारित टारगेट 10 करोड़ 60 लाख रुपये को समय सीमा में प्राप्त किया। ये राजस्व 2,62,191 मामलो से प्राप्त किए ।

आपको बता दें कि टिकट चेकिंग में की जा रही सख्ती इस वित्तीय वर्ष 2024-25 में भी जारी है। इस वर्ष माह अप्रैल 2024 में की गई टिकट चेकिंग में अनाधिकृत टिकट और अनबुक्ड लगेज के साथ यात्रा करने के  24587 मामले दर्ज किए जिससे रेलवे को 01 करोड़ 11 लाख 34 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।