बड़ी खबर : हरियाणा के स्कूलों में समय बदला, स्कूलों का अब ये रहेगा समय
शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश
| Feb 12, 2024, 18:17 IST
mahendra india news, new delhi
हरियाणा के सरकारी व निजी स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने सोमवार को प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। शिक्षा विभाग ने उपरोक्तविषय के संदर्भ में वार्षिक परीक्षाओं के सुचारू संचालन के मध्यनजर 15 फरवरी से विद्यालयों के समय में निम्नानुसार बदलवा किया है।
सरकारी व निजी स्कूलों में सिंगल शिफ्ट के स्कूल सुबह 8 बजे से दोपहर 02:30 तक खुले रहेंगे। जबकि
डबल शिफ्ट के स्कूल सुबह 07 से 12:30 और दोपहर 12:45 से 06:15 बजे तक खुले रहेंगे। इसके लिए शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं।
