home page

हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर का बड़ा बयान, अपने बयान में विपक्ष को दी ये सलाह

 | 
 हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर का बड़ा बयान, अपने बयान में विपक्ष को दी ये सलाह

mahendra india news, new delhi

हरियाणा में लोकसभा चुनाव से पहले बहुत ही बड़ा राजनीतिक घटना क्र्रम हो रहे हैं। पहले प्रदेश में भाजपा जजपा का गठबंधन टूटा। पूर्व सीएम मनोहर लाल को हटाकर प्रदेश की बागडौर नायब सैनी को सौंप दी गई। अब प्रदेश के तीन आजाद उम्मीदवारों ने कांग्रेस का समर्थन करने की बता कही है। 

इसी बीच हरियाणा में जारी राजनीतिक घटनाक्रम के बाद पूर्व सीएम मनोहर लाल ने मीडिया से बातचीत में बड़ी बात कही है।

पूर्व सीएम मनोहर लाल ने कहा कि विपक्ष सिर्फ अपने गणित का ही अनुमान न लगाएं बल्कि दूसरे के गणित को भी समझे। पूर्व सीएम ने ये कह दिया कि कांग्रेस और जजपा पार्टी के कई विधायकों से बीजेपी के व्यक्तिगत संबंध हैं।

फ्लोर टेस्ट से पहले विपक्ष को राज्यपाल को संतुष्ट करना होगा। विधायकों की व्यक्तिगत हाजिरी भी करवानी होगी। विपक्ष के किसी कागज पर लिखने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। अपने सभी विधायकों को संभाल लें तो भी बड़ी बात होगी। जो विपक्ष ने मांग की है, उसका निर्णय राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष को करना है।
 

WhatsApp Group Join Now