home page

बीकानेर रेल मंडल ने त्यौहारी सीजन पर 21 लाख यात्रियों को कराया आरामदायक सफर

 | 
Bikaner Railway Division provides comfortable journey to 21 lakh passengers during the festive season
mahendra india news, new delhi 

बीकानेर रेल मंडल पर त्यौहारी  सीजन पर यात्रियों की सुखद यात्रा हेतु बीकनेर मंडल द्वारा विशेष इंतजाम किए गए हैं। बीकानेर रेल मंडल पर त्यौहारी सीजन (1.10.25 से 20.10.25 तक) पर  लगभग 21लाख आरक्षित व अनारक्षित यात्रियों ने सुखद यात्रा की है l     


इसके तहत मंडल पर यात्री सुविधाओं के लिए 11 जोड़ी अर्थात 22 स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन किया गया है। इसके साथ ही बीकानेर- दिल्ली सराय रोहिल्ला बीकानेर- मिरज, बीकानेर -अमृतसर, में सात अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं। 

मंडल पर त्यौहारों के समय स्टेशनों पर यात्री भार को ध्यान में रखते हुए प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई है। प्रमुख स्टेशनों पर प्लेटफार्म पर अनावश्यक भीड़ नहीं हो इसके लिए प्लेटफार्म टिकट को प्रतिबंधित किया गया है। स्टेशन परिसर में यात्रियों को रोकने के लिए होल्डिंग एरिया बनाए गए है। स्टेशन पर प्रवेश हेतु अनारक्षित और आरक्षित श्रेणी के यात्रियों के लिए अलग-अलग प्रवेश व्यवस्था की जा रही है। साधारण श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए साधारण श्रेणी कोच के पास बैरिकेट्स लगाकर लाइन के माध्यम से प्रवेश दिया जा रहा है। 

इसके साथ ही मंडल के बीकानेर, हिसार, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ जंक्शन ,भिवानी जंक्शन, चूरू व सूरतगढ़ स्टेशनों पर फैसिलिटी मैनेजर की तैनाती की गई है। ताकि यात्रियों को श्रेष्ठ सुविधाएँ उपलब्ध हो सकें। 
पब्लिक एड्रेस सिस्टम की आधुनिक प्रणाली से यात्रियों को लगातार गाड़ियों के बारे में सूचनाएँ दी जा रही हैं।

WhatsApp Group Join Now


 
  बीकानेर मंडल स्तर पर वार रूम की स्थापना की गई है जो कि 24x7 यात्रियों हेतु कार्य कर रहे हैं। 
लालगढ़ स्टेशन पर 34 कैमरों की सहायता से सुरक्षा व्यवस्था को चैक चौबन्द किया गया है।
इसके अतिरिक्त मंडल पर प्रमुख स्टेशनों पर स्क्वायड डॉग, स्कैनर मशीनों का उपयोग, मेटल डिक्टेटर आदि आधुनिक मशीनों की सहायता ली जा रही है। इसके साथ ही रेलवे सुरक्षा बल के जवान ट्रेनों में, प्लेटफार्म, स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया आदि में लगातार चौकस निगाहें बनाए हुए हैं।

स्टेशनों पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं जैसे वाटर कूलर, पंखे, एसी, लिफ्ट, एस्केलेटर आदि का सुचारू रूप से कार्यरत होना सुनिश्चित किया जा रहा है।

  आज (22.10.25) को मंडल रेल प्रबंधक ने लालगढ़ स्टेशन पर स्थित रेलवे सुरक्षा बल के कंट्रोल रूम से यात्री सुरक्षा की मॉनीटरिंग के बारे में जानकारी प्राप्त की एवं आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। 


आज मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने लालगढ़ स्टेशन पर क्राउड मैनेजमेंट का जायजा लिया एवं मीडया से वार्ता कर रेलवे की आधुनिक तकनीकियों से अवगत करवाया, साथ ही वार रूम के माध्यम से यात्री सुविधाओं को श्रेष्ठ बनाने की दिशा में हो रहे कार्य से अवगत करवाया।

यात्री सुविधाओं हेतु त्यौहारी सीजन पर दिनांक 23.10.25 को मंडल पर स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन निम्न प्रकार से किया जायेगा 
1. गाड़ी संख्या 09636 मदार-रोहतक स्पेशल दिनांक 01.10.25 से 30. 11. 25 तक प्रतिदिन
2. गाड़ी संख्या 09640 रोहतक-मदार स्पेशल प्रतिदिन 1 .10. 25 से 30. 11. 25 तक प्रतिदिन
3. 04729 श्रीगंगानगर-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा दिनांक 23.10.25 से 30.10.25 तक (2 ट्रिप) प्रत्येक गुरुवार को चलेगी 4.  गाड़ी संख्या 04733 भिवानी- अजमेर अनारक्षित स्पेशल रेल सेवा दिनांक 22.10.25, 23.10 .25, 24 .10 .25, 25.10 .25 को जाएगी।