home page

सिरसा में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, चोरीशुदा बाइक सहित आरोपी काबू

 | 
Bike-stealing gang busted in Sirsa; accused apprehended with stolen bike

mahendra india news, new delhi
सिरसा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एबीटी स्टाफ सिरसा पुलिस ने बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चोरीशुदा बाइक सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने ऐलनाबाद क्षेत्र में बाइक चोरी की दो अन्य वारदातों का भी खुलासा किया है।एबीटी स्टाफ प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा संपत्ति विरुद्ध अपराधों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी कड़ी में ABT स्टाफ की पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान ऐलनाबाद क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान मिली महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वार्ड नंबर-6 ऐलनाबाद क्षेत्र से मांगीलाल पुत्र महावीर निवासी वार्ड नंबर-3, टीब्बी, जिला हनुमानगढ़, राजस्थान को चोरीशुदा बाइक सहित काबू कर लिया।पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर-11 ऐलनाबाद निवासी नवीन कुमार ने शिकायत देकर बताया था कि 25 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 12 बजे उसने अपनी बाइक घर से कुछ दूरी पर दुकान के बाहर खड़ी की थी और दुकान के अंदर चला गया। शाम करीब चार बजे बाहर आया तो बाइक वहां से गायब मिली।

शिकायत के आधार पर थाना ऐलनाबाद में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने ऐलनाबाद क्षेत्र में चोरी की दो अन्य वारदातों को भी कबूल किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी नशे का आदी है और नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य वारदातों और उसके साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

WhatsApp Group Join Now