home page

बिश्नोई सभा सिरसा ने दो मिनट का मौन रखकर स्वामी राजेंद्रानंद महाराज को दी श्रद्धांजली

 | 
Bishnoi Sabha Sirsa paid tribute to Swami Rajendrananda Maharaj by observing two minutes silence

mahendra india news, new delhi
सिरसा। बिश्नोई सभा सिरसा कार्यकारिणी की बैठक बिश्नोई मंदिर, सिरसा के प्रांगण में प्रधान खेमचन्द बैनीवाल की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में समाज के महान संत स्वामी राजेन्द्रानन्द महाराज का आकस्मिक ह्रदय गति रूकने से देहान्त होने पर शोक प्रकट किया। प्रधान खेमचंद बैनीवाल ने कहा कि यह समाज के लिए एक अपूर्णीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं होगी।

स्वामी राजेन्द्रानन्द महाराज का सम्पूर्ण जीवन गौ माता सेवा, समाज सेवा, आध्यात्मिक मार्गदर्शन और पर्यावरण सरंक्षण को समर्पित रहा। कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रख कर दिवांगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा गुरू महाराज से उन्हें अपने चरणों में स्थान देने हेतू प्रार्थना की।