home page

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह से मिले सिरसा से बीजेपी प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर, सीएम से ये की चर्चा

 | 
सिरसा संसदीय सीटों पर दिग्गज करेंगे डॉ. तंवर का प्रचार

mahendra india news, new delhi

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से सिरसा संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर शनिवार को चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात की। बीजेपी प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर नई दिल्ली से वायुमार्ग से चंडीगढ़ पहुंचे। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलकर हरियाणा में होने वाले संसदीय चुनावों को लेकर महत्वपूर्ण विमर्श किया।

हरियाणा के  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से विमर्श के बाद भाजपा नेता डॉ. अशोक तंवर ने बताया कि बैठक के दौरान यह तय हुआ कि हरियाणा में सभी दस सीटों पर बीजेपी की रिकॉर्ड विजय को लेकर कार्यक्रम किए जाएंगे जिसमें पार्टी के दिग्गज नेता आमजन के हित व प्रदेश के विकास के लिए बनाई गई अपनी योजनाओं को उनके समक्ष रखेंगे।


इसके साथ ही सिरसा संसदीय सीट पर भी बड़ी रैलियां की जाएंगी जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल सहित अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता शिरकत कर भाजपा प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर के समर्थन में वोटों की अपील करेंगे।