home page

हरियाणा में दो लाख युवाओं को मैरिट के आधार पर नौकरी देगी बीजेपी सरकार: गाबा

 | 
BJP government will provide jobs to two lakh youth in Haryana on merit basis: Gauba
mahendra india news, new delhi

कालावाली बीजेपी के मंडल अध्यक्ष संजय गर्ग गाबा ने यहां प्रैस को जारी एक बयान में कहा कि बीजेपी सरकार में अब तक 1 लाख 71 हजार युवाओं को बिना पर्ची-बिना खर्ची मैरिट के आधार पर नौकरी दी जा चुकी है। अब प्रदेश में नायब सरकार का दो लाख युवाओं को मैरिट के आधार पर नौकरी देने का लक्ष्य है। 

प्रदेश में 2014 में सीएम बनने के बाद जो शुरूआत बिना पर्ची-बिना खर्ची नौकरी देने की तत्कालीन सीएम मनोहर लाल ने की थी, वो अब सीएम नायब सिंह सैनी की अगुवाई वाली सरकार में जारी है। गाबा ने कहा कि भारत देश आज डिजिटल क्रांति में विश्व में अग्रणी देश बन चुका है। देश में 54.3 करोड़ जनधन खाते खुले है। 69 करोड़ से अधिक आयुष्मान डिजिटल खाते खोले गए हैं।


 1.40 करोड़ से अधिक किसानों को ई-नेम पोर्टल से जोड़ा गया। 2.38 करोड़ से ज्यादा लोग डिजिलॉकर का इस्तेमाल कर रहे हैं, 1.84 करोड़ विद्यार्थियों को ऑनलाइन स्कालरशिप मिल रही है। 1.19 लाख ग्राम पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ा गया है। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि नए साल में नायब सिंह सैनी की अगुवाई वाली भाजपा सरकार में नायब काम होंगे। 

WhatsApp Group Join Now

जींद से सोनीपत ग्रीन फील्ड हाइवे का निर्माण नायब सरकार का जींद के लोगों को नायब तोहफा है। भाजपा सरकार ने 34 हजार करोड़ के रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। दिल्ली के सराय काले खां से गुरूग्राम होते हुए धारूहेड़ा तक का सफल आसान होगा। हरियाणा में 9 नए स्टेशन जिनमें साइबर सिटी, राजीव चौक, मानेसर और धारूहेड़ा होंगे। हरियाणा में अब नमो भारत ट्रेन दौड़ेगी। उन्होंने कहा कि 6230 करोड़ की लागत से बनने वाले दिल्ली मेट्रो रेल परियोजना के (फेज-चार) के रिठाला-नरेगा-कुंडली (सोनीपत) कारिडोर का शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया है।