home page

बीजेपी एक ऐसी पार्टी है, जिसमें बूथ स्तर के कार्यकर्ता को जिला प्रधान से लेकर प्रदेशाध्यक्ष, मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री तक बनाया जा सकता है: निताशा


- नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पहुंची सिरसा पत्रकारों से रू-ब-रू हुई

 | 
 - नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पहुंची सिरसा पत्रकारों से रू-ब-रू हुई

mahendra india news, new delhi

SIRSA की नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष निताशा सिहाग ने कहा कि बीजेपी ही एक ऐसी पार्टी है, जिसमें बूथ स्तर के कार्यकर्ता को जिला प्रधान से लेकर प्रदेशाध्यक्ष, मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री तक बनाया जा सकता है। हाल ही में 3 प्रदेशों में मुख्यमंत्रियों का चयन भी ताजा उदाहरण है कि यहां बूथ स्तर का कार्यकर्ता कहीं भी पहुंच सकता है। इसलिए युवा व महिलाएं अधिक से अधिक संख्या में भाजपा के साथ जुडक़र संगठन को मजबूती प्रदान करें और विकसित भारत बनाने के संकल्प में अपना-अपना योगदान देवें। जिलाध्यक्ष निताशा सिहाग सोमवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस में आयोजित पत्रकार वार्ता में संबोधित करते हुए कही। पहली बार सिरसा पहुंचने पर रेस्ट हाऊस में तमाम जिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया गया। 

सिरसा की नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष निताशा सिहाग ने कहा कि आज तो वे पत्रकार वार्ता के साथ ही अपने बीीजेपी परिवार के सदस्यों से मिलने के लिए ही आई थी लेकिन सभी सदस्यों में उत्साह के चलते मेल-मिलाप का कार्यक्रम बड़ी सभा में तब्दील हो गया। ऐसे में यहां पहुंचकर सम्मान देने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। 

नितिशा सिहाग ने अपनी नियुक्ति के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी, प्रदेश प्रभारी विप्लव देव सहित तमाम पार्टी नेताओं का आभार व्यक्त किया। कहा कि इस जिम्मेदारी को वे पूरी कर्तव्यनिष्ठा से निभाएंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जिसमें अगर आपने मेहनत की तो उसका फल अवश्य मिलेगा। उन्होंने कहा कि देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए पार्टी के साथ आएं और संगठन को मजबूती प्रदान करें। 

WhatsApp Group Join Now


उन्होंने कहा कि BJP सरकार ने हर क्षेत्र में महिलाओं को आगे लाने के लिए लोकसभा व विधानसभा में भी आरक्षण स्थापित किया, जिससे महिलाएं राजनीति में बढ़चढक़र भागीदारी कर रही हैं। महिलाओं ने सरकार के निर्णय का स्वागत व इसे सहर्ष स्वीकार करते हुए अपनी प्रतिभा का जबरदस्त प्रदर्शन किया है। लोकसभा व विधानसभा चुनावों को लेकर निताशा ने कहा कि भाजपा संघर्ष कर लड़ने वाली पार्टी है और पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनावों में उतरेगी और विजयश्री हासिल करेगी। 


सिरसा लोकसभा में फिर से और जिले की 5 विधानसभाओं में इस बार जनसहयोग से कमल खिलाने काम करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के पूर्व राजनैतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा, पूर्व चेयरमैन गुरदेव सिंह राही, पूर्व युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष देव कुमार शर्मा, जिला महामंत्री अमन चोपड़ा, शीशपाल कंबोज, पूर्व जिला महामंत्री प्रदीप रातुसरिया व बलवान जांगड़ा, पूर्व विधायक मक्खन लाल सिंगला, सागर, रोहताश जांगड़ा, श्याम बजाज, जिला मीडिया प्रभारी कपिल सोनी एडवोकेट, जिला आईटी प्रमुख अभिमन्यु, सह आईटी प्रमुख अजय शेरपुरा, जिला उपाध्यक्ष भूपेश मेहता व भावना शर्मा, जिला सचिव सुनील बामनियां व मीरा देवी, पूर्व जिला पार्षद नच्छतर व अशोक कंबोज, नगर अध्यक्ष सुनील बहल, नारायण पाल, विजय सेठी, सिरसा ग्रामीण अध्यक्ष मुकेश लखलान, पूर्व जिला सचिव भोज राज गुज्जर, जिला कोषाध्यक्ष रितेश लंबोरिया , सह कोषाध्यक्ष बलवंत शैली, सुरेश पंवार, कृष्णा मेहता, सोनिया शर्मा वीरेंद्र गिरी सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।