home page

सिरसा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा ने लगाया रक्तदान शिविर

 
BJP Mahila Morcha organised a blood donation camp on International Women's Day in Sirsa
 | 
 BJP Mahila Morcha organised a blood donation camp on International Women's Day in Sirsa
mahedra india news, new delhi

हरियाणा के सिरसा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में बीजेपी महिला मोर्चा की ओर से शिव शक्ति ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर की अध्यक्षता बीजेपी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष एडवोकेट भावना शर्मा ने की। इस मौके पर दर्जनों महिलाओं ने रक्तदान के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया व रक्तदान भी किया। 


बीजेपी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष एडवोकेट भावना शर्मा ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। उन्होंने कहा कि रक्तदान को लेकर महिलाओं में अनेक प्रकार की भ्रांतियां है, लेकिन अब नारी अबला नहीं, बल्कि सबला बन चुकी है। वह हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। महिला शक्ति ने चाहे खेल हो, शिक्षा हो, राजनीति हो या अन्य कोई क्षेत्र, हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। 


जिलाध्यक्ष भावना शर्मा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला शक्ति ने रक्तदान कर उन महिलाओं के लिए उदाहरण प्रस्तुत किया है, जो रक्तदान से डरती हंै, लेकिन रक्तदान से शरीर में किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती। एक सप्ताह के अच्छे खान-पान से रक्त की शरीर में पूर्ति हो जाती है। हमारे द्वारा दिया गया एक बूंद रक्त किसी अमूल्य जिंदगी को बचा सकता है। इसलिए साल में कम से कम दो बार रक्तदान अवश्य करें। इस मौके पर सुमन सैनी, मीनू सोनी, स्मृति सिन्हा, गीता सैनी, बिगो बाई, शीला रानी, सुनीता सैनी, ममता मिश्रा, आशा कौर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थीं।

WhatsApp Group Join Now