हरियाणा में हुड्डा के गढ़ में भाजपा की सेंध, देखिए कौन कहां से जीता

 | 
 हरियाणा में हुड्डा के गढ़ में भाजपा की सेंध, देखिए कौन कहां से जीता
mahendra india news, new delhi

हरियाणा में चुनाव की मतगणना चल रही है। मतगणना के दौरान चौंकने वाले नतीले सामने आए हैं। हरियाणा प्रदेश में कई दिग्गज नेता चुनाव हार गये हैं। ऐलनाबाद से इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला चुनाव हार गये हैं। 

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने सेंध लगा दी है। कांग्रेस के कई विधायकों को हार मिली है। बता दें कि सोनीपत विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी निखिल मदान ने जीत दर्ज की है। गोहाना विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी अरविंद शर्मा विजयी हुई हैं। खरखोदा विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी पवन खरखोदा ने जीत हासिल की। 

राई विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी कृष्णा गहलावत ने जीत हासिल की है। बरोदा विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी इंदुराज भालू ने जीत दर्ज की। 
आजाद उम्मीदवार कपूर सिंह नरवाल बरोदा सीट पर दूसरे स्थान पर रहे। गन्नौर विधानसभा सीट पर आजादी प्रत्याशी देवेंद्र कादियान विजय रहे।
 

कांग्रेस के भूपेंद्र सिंह हुड्डा की जीत
इसी के साथ ही गढ़ी सांपला किलोई सीट पर कांग्रेस के भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा की मंजू हुड्डा को 70626 वोटों से हराया। 
पुन्हाना सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद इलियास ने 31,916 वोटों से जीत दर्ज की है। सभी राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। औपचारिक घोषणा बाकी है।

WhatsApp Group Join Now

ऐलनाबाद से कांग्रेस उम्मीदवार भरत सिंह बैनीवाल चुनाव जीते, इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला चुनाव हारे 


हरियाणाा से हॉट से ऐलनाबाद से इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला चुनाव हार गये हैं। उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार भरत सिंह बैनीवाल ने चुनाव हार दिया है। भरत सिंह बैनीवाल के चुनाव जीतने पर समर्थक खुशी मना रहे हैं। ऐलनाबाद व चौपटा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ता  पटाखे चलाकर जश्म बना रहे हैं। 

कांग्रेस उम्मीदवार पहले राउंड से ही बढ़त बनाए हुए थे। आखिर तक उनकी बढ़त बेकरार रही। भरत सिंह बैनीवाल दूसरी बार विधायक बने हैं। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय जनता को दिया। उन्होंने कहा कि मेरी जीत जनता की जीत है। 

News Hub