home page

हरियाणा के सीएम नायब सैनी से जिलाध्यक्ष निताशा के नेतृत्व में मिले भाजपा पदाधिकारी, मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

 | 
 मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, लोकसभा की सभी 10 सीट को जिताने का किया आह्वान
mahendra india news, new delhi

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी से BJP की सिरसा जिलाध्यक्ष निताशा राकेश सिहाग के नेतृत्व मे पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से उनके चंडीगढ़ स्थित आवास कबीर कुटीर पर जाकर मिला। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार भारत भूषण भारती भी मौजूद थे।


इस प्रतिनिधिमंडल में BJP पार्टी के जिला पदाधिकारी, मंडलों के अध्यक्ष, प्रभारी और सभी मोर्चों के जिलाध्यक्ष शामिल थे। सीएम नायब सिंह सैनी ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। सैनी ने सभी कार्यकर्ताओं का व्यक्तिगत रूप से परिचय जाना और उनसे क्षेत्र की समस्याएं और सुझाव भी पूछे। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव सिर पर है। 


BJP  पार्टी संगठन चाहे जिस किसी व्यक्ति को टिकट देकर आपके बीच में भेजे, पार्टी कार्यकर्ताओ को कमल के निशान को अपना उम्मीदवार मानकर उसे जिताने का काम करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार सभी बूथों को पिछली बार के मुकाबले 370 से अधिक वोटों से जीतने का लक्ष्य दिया है जिसे प्राप्त करने के लिए सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को जी जान से जुट जाना चाहिए। 

WhatsApp Group Join Now


हरियाणा के सीएम सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर काम कर रही है। बीजेपी सरकार द्वारा बनाई गई जनकल्याणकारी नीतियों से प्रदेश के सभी वर्गों को लाभ मिला है। आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी कार्यकर्ता लाभार्थियों के बीच जाकर उनसे सरकार की नीतियों की चर्चा करें और सरकार की उपलब्धियां को जन जन तक पहुंचाये। 

उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता भाजपा की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत करे। कार्यकर्ताओं को अपना बूथ मजबूती के साथ जीतना है। यदि हमने अपना बूथ जीत लिया तो समझो हमने अपना चुनाव भी जीत लिया। इसी सिलसिले को आगे बढाते हुए हमने इस बार 400 पार सीटों के लक्ष्य को पार करके केंद्र में नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करना है। लोकसभा चुनाव के दौरान वे सिरसा जिला में भी अपना प्रवास करेंगे और कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। 

आपको बता दें कि इससे पहले जिलाध्यक्ष निताशा राकेश सिहाग और पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को फूलों के गुलदस्ते देकर उनका आभार जताया। जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री सैनी को सिरसा जिला की राजनीतिक स्थिति के बारे में अवगत कराते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में सिरसा लोकसभा सीट से डॉ. अशोक तंवर को भारी बहुमत से जिताने का आश्वासन दिया।

 


वहीं मुख्यमंत्री से मुलाकात से गदगद हुए भाजपाइयों ने यह अवसर देने के लिए CM के साथ ही बीजेपी जिलाध्यक्ष निताशा का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष कार्यकर्ताओं को अपना परिवार समझती हैं इसलिए उन्हें हर जगह सम्मान देने के लिए हर जगह आगे रखती हैं इसीलिए उन्होंने स्वयं जिला पदाधिकारियों को मुख्यमंत्री से मिलवाने के लिए समय लिया और यहां लेकर आई‌।