home page

सिरसा में बीजेपी ने निकाय चुनावों को लेकर जारी किया घोषणा पत्र, सिरसा वासियों को ये मिलेगी सुविधा

 | 
BJP released manifesto for municipal elections in Sirsa, Sirsa residents will get these facilities
mahendra india news, new delhi

हरियाणा के सिरसा में बीजेपी जिलाध्यक्ष शीशपाल कंबोज ने सिरसा नगर परिषद को विशेष रूप में ध्यान में रखते हुए एनडीए (भाजपा व हलोपा) का निकाय चुनावों को लेकर बुधवार को संकल्प पत्र जारी किया। भाजपा सरकार ने संकल्प पत्र में जमीन और मकान का मालिकाना हक, महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट, साफ -सफाई की व्यवस्था समेत अह्म बातों का जिक्र किया है। संकल्प पत्र में किए गए सभी वायदों को सरकार द्वारा समयबद्ध व पारदर्शी तरीके पूरा किया जाएगा। वे बुधवार को निकाय चुनावों को लेकर जारी घोषणा पत्र को लेकर निजी होटल में मीडिया से मुखातिब हो रहे थे। उनके साथ एनडीए के घटक व पूर्व मंत्री गोपाल कांडा, चेयरमैन प्रत्याशी वीर शांति स्वरूप, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश चोपड़ा, यतिंद्र सिंह एडवोकेट, प्रदीप रातुसरिया, अमन चोपड़ा, रेणु शर्मा, गुरदेव राही, रोहताश जांगड़ा, मक्खन सिंह योंवाली, मक्खन लाल सिंगला, मनीष सिंगला, रतनलाल बामनियां, श्याम बजाज, कपिल सोनी एडवोकेट सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

BJP released manifesto for municipal elections in Sirsa, Sirsa residents will get these facilities


- भूमि का मालिकाना हक:
ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 20 सालों से अधिक समय से काबिज सभी परिवारों को भूमि और मकान का मालिकाना हक देकर उनकी रजिस्ट्रियां करवाई जाएंगी। स्वामित्व योजना के तहत गरीबी रेखा में आने वाले परिवारों को विशेष राहत दी जाएगी।
- मकान का मालिकाना हक:
जो मकान महिलाओं के नाम से हैं, उनको 25 फीसदी हाउस टैक्स में छूट दी जाएगी। जो अवैध कॉलोनियां वैध के दायरे में आ गई हैंए उनके बीच यदि कोई जगह अवैध रह गई है, तो उसे भी वैध की श्रेणी में लाया जाएगा। नगर निगम के अंदर जो गांव शामिल किए गए हैं, उनके हाउस टैक्स का सरलीकरण किया जाएगा और कृषि डेरे के हाउस टैक्स में विशेष राहत दी जाएगी। जो मकान अधिग्रहित जमीन से मुक्त हो गए हैं, उन्हें हाउस टैक्स के विशेष टैक्स में राहत दी जाएगी।

- पार्कों में विशेष सुविधा उपलब्ध:
सभी स्थानीय निकायों में आदर्श पार्क बनाए जाएंगे, जिसमें दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध होगी।
ऑक्सीजन पार्क और पार्कों में योग के लिए विशेष स्थान बनाया जाएगा। ओपन जिम, स्मार्ट सडक़ें और गलियों का निर्माण करवाया जाएगा। सभी पार्कों में ग्रीन वेस्ट के निराकरण के लिए मशीनें लगाई जाएंगी।
स्मार्टज़् स्ट्रीट का होगा निमार्ण:
सभी स्थानीय निकायों में स्मार्ट स्ट्रीट का निर्माण करवाया जाएगा। शहर की कोई भी गली कच्ची नहीं रहने दी जाएगी।
व्यवसाय:
स्थानीय निकायों में स्ट्रीट वेंडर्स, फेरी वालों को व्यवसाय स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता देंगे।
जिससे वे अपना व्यवसाय स्थापित कर सकें।

WhatsApp Group Join Now

सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट:
सभी स्थानीय निकायों में रासायनिक और औद्योगिक कचरे की समस्या के निवारण के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निमाज़्ण करेंगे, ताकि शहर को साफ-सुथरा व स्वच्छ बना सकें।
जल निकासी:
सभी स्थानीय निकायों की जल निकासी समस्या का स्थाई समाधान करेंगे। करोड़ों रुपए की लागत से जल निकासी का कायज़् प्रगति पर है और शहरवासियों को बरसाती मौसम से पूर्व समस्या से निजात दिलवा दी जाएगी।
अत्याधुनिक सभागार व लाईबे्ररी का होगा निमार्ण:
सभी स्थानीय निकायों में आबादी के आधार से एक अत्याधुनिक सभागार का निमाज़्ण करेंगे। इसके साथ-साथ सभी स्थानीय निकायों में बुनियादी ढांचे के साथ गुणवत्तापूणज़् सामग्री का इस्तेमाल करते हुए टीयर-2 और टीयर-3 शहरों में आधुनिक लाइब्रेरी स्थापित करेंगे।

सफाई व्यवस्था होगी चकाचक:
सभी स्थानीय निकायों, शहरों में अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों की व्यवस्था करेंगे। जहां भी कर्मचारियों की कमी होगी, नई भर्ती कर कर्मचारियों को पूरा कर शहर की सफाई व्यवस्था को चकाचक किया जाएगा।
महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट और सैनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनें:
सभी स्थानीय निकायों के बाजारों में कम से कम एक पिंक टॉयलेट बनवाएंगे, जो सैनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनों और शिशु देखभाल कक्षों से सुसज्जित होंगे। इसके अलावा सौर ऊजाज़् और सोलर पैनल, इलेक्ट्रिक बसें, श्मशान भूमि पर स्वगज़् रोहिणी वाहन, पाकिंज़्ग व्यवस्था, कचरे का निस्तारण, सीवरेज और मु त जल कनेक्शन, सडक़ों की गुणवत्ता, आवारा पशुओं से राहत दिलाने व ऑनलाइन सेवा केंद्र के साथ ही शहरों की सरकार के सशक्तिकरण पर जोर दिया जाएगा।