home page

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी ने वेद फुला को सिरसा तो सुरेंद्र आर्य फतेहाबाद के जिला के प्रभारी

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने सूची की जारी

 | 
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने सूची की जारी

mahendra india news, new delhi

बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद नायब सिंह सैनी ने  जिला प्रभारियों की सूची जारी करते हुए वेद फुला को SIRSA जिला के प्रभारी और प्रदेश सचिव सुरेंद्र आर्य को फतेहाबाद जिला प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा प्रदेश सचिव सुरेंद्र आर्य ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने सभी जिला प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। 


सुरेंद्र आर्य ने इस नियुक्ति के लिए CM मनोहरलाल, प्रदेश प्रभारी एवं त्रिपुरा के पूर्व CM बिप्लवदेव, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा, प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया है।


उन्होंने बताया कि प्रमोद कौशिक को पंचकूला,  धर्मवीर मिर्जापुर को अंबाला,  वेदपाल एडवोकेट को यमुनानगर,   बंतो कटारियां को कुरूक्षेत्र,  मनीष यादव को कै थल, भारत भूषण जुयाल को करनाल, उमेश शर्मा को पानीपत, सतीश नांदल को सोनीपत, कृष्णलाल पंवार को जींद,  विपुल गोयल को रोहतक, कैप्टन भूपेंद्र सिंह को झज्जर, वेद फुला को SIRSA,  जवाहर सैनी को हिसार, सुरेंद्र आर्य को फतेहाबाद,  रेणू डाबला को भिवानी, महेश चौहान को दादरी, गार्गी कक्कड को महेंद्रगढ़,  नसीम बहमद को रेवाडी,  संदीप जोशी को गुरूग्राम,  समय सिंह भाटी को नूंह, अरविंद यादव को पलवल और जीएल शर्मा को फरीदाबाद का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।