BJP की संगठनात्मक बैठक में आगामी कार्य योजनाओं पर मंथन, ’द इमरजेंसी डायरीज़’ पुस्तक का भी विमोचन

 | 
BJP's organisational meeting discussed the upcoming action plans, 'The Emergency Diaries' book was also released

mahendra india news, new delhi

 BJP की सोमवार को चंडीगढ़ स्थित CM आवास पर महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक हुई। इस बैठक में CM नायब सिंह सैनी, प्रदेश प्रभारी DR. सतीश पूनिया, BJP प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, संगठनमंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा मौजूद रहे। संगठन और अधिक मजबूत करने तथा सरकार की योजनाओं को अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाने और गुरु पूर्णिमा पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई। बैठक में संगठन से जुड़े अहम बिंदुओं के साथ-साथ आगामी कार्य योजनाओं पर मंथन हुआ। इस मौके पर CM, प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने भी कांग्रेस शासनकाल में आपातकाल की यातनाओं पर आधारित ’द इमरजेंसी डायरीज़’ पुस्तक का विमोचन किया।


चंडीगढ़ आवास पर हुई बैठक में HARYANA CM नायब सिंह सैनी ने कार्यकर्ताओं से निस्वार्थ भाव से पार्टी संगठन के हित मे कार्य करने का आह्वान किया। CM ने BJP कार्यकर्ताओं को संगठन की सबसे बड़ी ताकत कहा और जनता की समस्याओं का निदान करने और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री, प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने सभी देशवासियों, विशेषकर युवाओं से ’द इमरजेंसी डायरीज़’ पुस्तक को पढ़ने का आग्रह किया। वहीं प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया और नायब सरकार की प्रशंसा की। 


BJP प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने कहा कि PM नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा की नायब सरकार प्रदेश की उन्नति के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकसित हरियाणा के संकल्प के रूप में अग्रसर है। डा. पूनिया ने कहा कि ’द इमरजेंसी डायरीज़’ पुस्तक को जरूर पढ़ना चाहिए।
 

WhatsApp Group Join Now

BJP प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि नायब सरकार नॉन स्टॉप विकास के कार्य करा रही है। हरियाणा की नायब सरकार प्रदेश के हर वर्ग के चहुंमुखी विकास को कटिबद्ध है। ‘द इमरजेंसी डायरीज़’ पुस्तक पर श्री बड़ौली ने कहा कि संघर्ष की तपिश में ही नेतृत्व आकार लेता है। ‘आपातकाल’ के विरुद्ध संघर्ष ने मोदी जी जैसे अद्वितीय नेतृत्व को गढ़ने का कार्य किया। आज प्रधानमंत्री मोदी में लोकतंत्र को सशक्त बनाने का जो अदम्य संकल्प है, उसकी नींव आपातकाल के उसी संघर्ष में रखी गई थी।


मोहन लाल बड़ौली ने ‘आपातकाल’ के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ब्लूक्राफ्ट द्वारा उस अराजक कालखंड में मोदी जी के संघर्ष को उजागर करती पुस्तक के प्रकाशन के लिए ब्लूक्राफ्ट की पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि संघ के स्वयंसेवक के रूप में मोदी जी ने उस अन्यायकाल के विरुद्ध युवाओं को संगठित कर जागरूकता फैलाने का महत्वपूर्ण कार्य किया। यह पुस्तक सभी लोगों को पढ़नी चाहिए।
 

News Hub