home page

ब्लॉक स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता: सिरसा स्पोर्ट्स एंड फिटनेस फाऊंडेशन से प्रशिक्षण प्राप्त बेटियों ने लहराया परचम

 | 
Block-level Girls' Kabaddi Competition: Girls trained by the Sirsa Sports and Fitness Foundation shine bright

mahendra india news, new delhi
 सिरसा स्पोर्ट्स एंड फिटनेस फाऊंडेशन के अंतर्गत प्रशिक्षण लेने वाली बेटियों ने 20 जुलाई 2026 को आयोजित स्कूल गेम्स फेडरेशन आॅफ इंडिया की ब्लॉक स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में कबड्डी खेल नर्सरी, गांव रंगड़ी खेड़ा की 10 तथा राजकीय कन्या विद्यालय, मेला ग्राउंड, सिरसा की 7, कुल 17 खिलाड़ियों का जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ।

इनमें अंडर-19 वर्ग की टीम ने प्रथम स्थान तथा अंडर-14 वर्ग की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अंडर-19 की 12 एवं अंडर-14 की 5 खिलाड़ियों का जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। कोच कुलदीप सिंह ने बताया कि सिरसा स्पोर्ट्स एंड फिटनेस फाऊंडेशन पिछले लगभग दो वर्षों से 250-300 खिलाड़ियों को पूर्णत: नि:शुल्क कबड्डी प्रशिक्षण प्रदान कर रही है।

सीमित संसाधनों के बावजूद फाउंडेशन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है, जिसका परिणाम अब लगातार सामने आ रहा है। इस उपलब्धि का श्रेय फाउंडेशन की पूरी टीम, कोच, अभिभावकों तथा ग्रामवासियों के सहयोग को जाता है। विशेष रूप से फाउंडेशन के सदस्य एवं साथी कोच फौजी अनिल कुंडू, देवेंद्र कुमार, अरुणदीप, रिंकू सिंह, पीटीआई प्रदीप बिश्नोई तथा पीटीआई कविता मैडम के निरंतर मार्गदर्शन, मेहनत और समर्पण ने खिलाड़ियों को इस मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

WhatsApp Group Join Now

साथ ही गांव रंगड़ी खेड़ा के सरपंच प्रतिनिधि अंग्रेज सिंह काला, सोम सिंह एवं प्रेम सिंह के सहयोग और खेलों के प्रति सकारात्मक सोच ने भी इस सफलता में अहम योगदान दिया है। कोच कुलदीप सिंह (एनआईएस कबड्डी कोच) ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और टीमवर्क का परिणाम है। उन्होंने हांडीखेड़ा एवं वैदवाला की टीमों के उन खिलाड़ियों को भी विशेष बधाई दी, जिनका जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।

उन्होंने कहा कि इन टीमों के कई खिलाड़ी भी नियमित रूप से उनके पास अभ्यास करने आते हैं और दोनों टीमों के कोच भी इस उपलब्धि के लिए बधाई के पात्र हैं। उन्होंने बताया कि आज 21 जुलाई 2026 को लड़कों की ब्लॉक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हो रही है, जिसमें भी सिरसा स्पोर्ट्स एंड फिटनेस फाऊंडेशन के खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर जिला स्तर के लिए अधिक से अधिक चयन सुनिश्चित करने का पूरा प्रयास करेंगे।