नाथूसरी चौपटा के ब्लॉक समिति सदस्य मीटिंग के लिए बीडीपीओ का तीन घंटे तक करते रहे इंतजार, डीसी से मिले सदस्य
Block Samiti members from Nathusari Chopta waited three hours for the BDPO for a meeting; the members later met the DC
mahendra india news, new delhi
नाथूसरी चौपटा के बीडीपीओ कार्यालय में सोमवार को नाथूसरी चौपटा के ब्लॉक समिति सदस्यों की बीडीपीओ की अध्यक्षता मेें बैठक रखी हुई थी। बैठक में भाग लेने के लिए ब्लॉक समिति सदस्य तो पहुंचे। मगर बीडीपीओ डा. स्टालिन सिद्धार्थ सचदेवा बैठक करवाने नहीं पहुंचे। कार्यालय में तीन घंटे तक ब्लॉक समिति सदस्य इंतजार करते रहे। इसके बाद ब्लॉक समिति के चेयरमैन सूरजभान बूमरा के साथ सदस्यों ने जिला उपायुक्त शांतुन शर्मा को इस संदर्भ में अवगत करवाया।
तीन घंटे तक करते रहे इंतजार
बीडीपीओ कार्यालय में बैठक को लेकर ब्लॉक समिति के सभी सदस्यों के पास बीडीपीओ ऑफिस की तरफ पत्र जारी किया। पत्र के अनुसार सोमवार को सुबह 11 बजे बैठक निर्धारित की गई। जिसके लेकर बैठक में भाग लेने के लिए सोमवार को पूर्ण बहुमत के साथ सदस्य पहुंच गये। बैठक में ब्लॉक समिति सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। मगर तीन घंटे के इंतजार के बाद बैठक में बीडीपीओ नहीं पहुंचे।
विकास कार्य को लेकर होना था मंथन
ब्लॉक समिति के चेयरमैन सूरजभान बूमरा ने बताया कि बैठक में नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांवों में विकास कार्य को लेकर मंथन किया जाना था। वहीं ब्लॉक समिति सदस्यों द्वारा अपने वार्ड में विकास कार्य को लेकर एजेंडे रखे जाने थे। मगर बैठक में भाग लेने के लिए बीडीपीओ नहीं पहुंचे। उन्होंने कार्यालय में बैठक के लिए पत्र जारी किया। मगर बैठक में नहीं आने के लिए किसी प्रकार की कोई सूचना नहीं दी गई। इस संदर्भ में जिला उपायुक्त को भी अवगत करवाया गया है। बैठक में भाग लेने के लिए पूर्ण बहुमत के साथ सदस्य पहुंचे हुए थे।
