home page

सेवा संकल्प अभियान के तहत हरियाणा रोडवेज सिरसा, टीम निफा सिरसा तथा हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड्स सिरसा के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन

 | 
news

mahendra india news, new delhi
हरियाणा रोडवेज सिरसा, रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा: महाप्रबंधक अजय दलाल
सिरसा। सेवा संकल्प अभियान के तहत हरियाणा रोडवेज सिरसा, टीम निफा सिरसा तथा हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड्स सिरसा के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों, अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्काउट्स एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन सामान्य बस स्टैंड सिरसा में किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरियाणा रोडवेज सिरसा के प्रबंधक अजय दलाल ने खुद रक्तदान कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा में से एक है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सामाजिक संस्थाओं द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्यों की सराहना की। टीम निफा हरियाणा सचिव दलबीर  सिंह, नैशनल यूथ अवॉर्डी एवं सीडब्ल्यूसी मेंबर अनिल ढिढारिया ने संयुक्त  रूप से कहा कि  रक्त की आवश्यकता किसी भी व्यक्ति को कभी भी पड़ सकती है। इसलिए समाज के प्रत्येक स्वस्थ एवं पात्र व्यक्ति को समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।

रक्तदान से न केवल जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान मिलता है, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना भी मजबूत होती है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सीडब्ल्यूसी कमेटी के अध्यक्ष डॉ मदन लाल ने अधिक से अधिक रक्तदान करने के लिए युवाओं को प्रेरित किया। हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड्स सिरसा के सचिव अमित मनहर ने शिविर के सफल आयोजन में सक्रिय सहयोग किया और युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक किया। शिविर में सैकड़ों लोगो ंने रक्तदान किया। शिविर के दौरान रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा उन्हें नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया गया।

WhatsApp Group Join Now

टी.एम डबवाली सुभाष चंद्र ने अपनी टीम के साथ रक्तदान किया ,टी.एम सिरसा सुधीर कुमार, हरियाणा रोडवेज सिरसा ड्राइविंग स्कूल के ट्रेनिंग युवाओं ने रक्तदान में सक्रिय भूमिका निभाई। निफा महिला विंग सचिव तन्वी खुशबू मानव, निफा कोआॅर्डिनेटर सिरसा रणजीत सिंह टक्कर, जनकल्याण मानव सेवा समिति से गौतम झोरड, टीम मातृभूमि, निफा, गार्गी फाउंडेशन से पूजा शर्मा, सुशील लता, रमन मेहरा, दर्शन कुमार, आंचल, प्रधान पृथ्वी सिंह हरियाणा रोडवेज भारी संख्या में रक्तदाताओं ने भाग लिया। सफल आयोजन पर टीम निफा सिरसा ने सभी रक्तदाताओं, हरियाणा रोडवेज सिरसा के अधिकारियों-कर्मचारियों, टीम निफा सिरसा, हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम का आभार व्यक्त किया।