home page

ब्रह्माकुमारीज़ आनन्द सरोवर में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, सिरसा शहरवासियों के साथ-साथ ग्रामीण लोगों नें भी उमंग के साथ किया रक्तदान ​​​​​​​

 | 
Blood donation camp was successfully organized at Brahma Kumaris Anand Sarovar, along with the people of Sirsa city, the villagers also donated blood with enthusiasm
mahendra india news, new delhi

ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में हिसार रोड पर स्थित आनन्द सरोवर में शिव शक्ति ब्लड सैंटर के चेयरमैन डा. वेद बैनीवाल,  डायरेक्टर श्री आर एम अरोड़ा, प्रोग्राम ऑफिसर श्री अनिल जैन तथा पूरी टीम के सहयोग से विशाल रक्तदान शिविर का अयोजन किया गया, जिसका शुभारम्भ आनन्द सरोवर की प्रमुख राजयोगिनी बी के बिन्दू, विशिष्ट अतिथिगण -प्रसिद्ध सोनी टी वी शो मास्टर शैफ के फाइनलिस्ट श्री गुरकिरत सिंह ग्रोवर, शिव शक्ति ब्लड बैंक के वरिष्ठ पदाधिकारी, डा. वाई के चौधरी, पंचायत एसोसिएशन सिरसा ब्लॉक के अध्यक्ष श्री वेद प्रकाश, श्री नरेन्द्र नैन खारिया, सरपंच श्री अश्विनी सचदेवा तथा बी के रामनिवास ने दीप प्रज्वलन करके किया।   डा. प्रोमिला बांसल, डा. अनिता अरोड़ा तथा विकलांग समूह हरियाणा - उमंग के प्रदेशाध्यक्ष श्री बंसी लाल जोरड़ नें भी विशेष तौर पर शिरकत कर रक्तदाताओं को शुभ कामनाएं दी।

Blood donation camp was successfully organized at Brahma Kumaris Anand Sarovar, along with the people of Sirsa city, the villagers also donated blood with enthusiasm


 इस शिविर की जानकारी देते हुए बिन्दु बहन जी ने बताया कि दादी प्रकाशमणि जी करूणा, दया, सदभावना, सहयोग जैसे मानवीय मूल्यों की प्रतिमूर्ति थी, उन्होंनें अपना सम्पूर्ण जीवन जन सेवा में पूर्णतया समर्पित कर देश तथा विदेश में हजारों ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेन्द्रों की स्थापना की और कुशल आध्यात्मिक नेता बनकर इन सेवाकेन्द्रों का कार्यभार सम्भालने के लिए 50000 बाल ब्रह्मचारिणी बी के बहनों के सशक्त संगठन का निर्माण किया। ऐसे प्रभावशाली महान व्यक्तिव की धनी दादी जी के पुण्य स्मृति दिवस को विश्व बन्धुत्व दिवस के रूप में मनाया जाता है, इसी श्रृंखला में इस बार संस्थान के समाज सेवा प्रभाग नें 22 से 25 अगस्त तक भारत तथा नेपाल के 6000 सेवाकेन्द्रों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन कर एक लाख युनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य रखा था लेकिन अब तक डेढ़ लाख युनिट रक्त एकत्रित हो चुका है और अभियान की अवधि पूरा होने तक दो लाख युनिट रक्त एकत्रित होने की सम्भावना है। इस उपलब्धि को गिनिज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज कराने का भी प्रयास है।


इसी कड़ी में आनन्द सरोवर परिसर में भी यह शिविर लगाया गया जिसमें 131 युनिट रक्त एकत्रित हुआ। शिविर में विशिष्ट अतिथियों, ब्रह्माकुमार भाई-बहनों, सिरसा शहरवासियों तथा ग्रामीणों ने रक्त दान कर दादी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके शिव शक्ति ब्लड सेंटर के डायरेक्टर डा. आर. एम. अरोड़ा नें रक्तदाताओं को शुभ कामनाएं देते हुए कहा कि रक्त अमृत के समान है, रक्तदान से मात्र एक व्यक्ति ही नहीं बल्कि पूरा परिवार प्रभावित होता है। यह मानव सेवा में बहुत महत्वपूर्ण कदम है, इसके लिए सभी को निसंकोच आगे आना चाहिए, उन्होंनें इससे सम्बधित कई प्रकार की तकनीकी जानकारियां भी दी।

WhatsApp Group Join Now


बिन्दू दीदी ने रक्तदान को महादान बताया और कहा कि रक्त दान करके हम मानव धर्म निभाते हैं और जिस व्यक्ति में भी हमारा खून जाएगा उसके साथ अनजाने में खून का रिश्ता बन जाता है, यही इन्सानियत है क्योंकि खून की कोई जाति पाति नहीं होती और ना ही खून चढ़ाते समय यह जांच की जाती है कि यह खून किस जाति के व्यक्ति का है।
इस मौके डा. वाई के चौधरी नें सभी का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान में भयभीत नहीं होना चाहिए यह बहुत सहज प्रक्रिया है, मात्र चौबीस घंटे में ही शरीर इसकी पूर्ति कर लेता है और तीन महीने बाद व्यक्ति दोबारा रक्तदान कर सकता है। शैफ गुरकिरत नें संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे विश्व कल्याण के कार्य में महत्वपूर्ण कदम बताया। सभी रक्तदाताओं को शिवशक्ति ब्लड सैंटर तथा आनन्द सरोवर की ओर से प्रमाण पत्र एवं सौगात भेंट कर सम्मानित भी किया गया।