हरियाणा में शादी समारोह में खूनी वारदात, डीजे पर नाचने को लेकर विवाद में 24 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में कैथल जिला से हैं। जिला के गांव पबनावा में सोमवार देर रात्रि विवाह समारोह के दौरान हुए विवाद में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। युवक तनिष्क 24 की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार पता चला है कि विवाह समारोह में डीजे पर नाचने के दौरान किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में युवक की मौत हो गई।
इस वारदात की सूचना मिलते ही ढांड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कैथल के सिविल अस्पताल पहुंचाया। वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई।
ढांड थाना प्रभारी बहादुर ने इस संदर्भ में बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही हत्या के कारणों और वारदात में शामिल लोगों की तलाश की जा रही है।
