home page

हरियाणा प्रदेश में युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों पर गाज गिरी, पार्टी ने किया निलंबित, देखें लिस्ट

 | 
news

mahendra india news, new delhi

दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर 2026 को कांग्रेस पार्टी की और से वोट चोरी रैली आयोजित की गई। इस रैली में शामिल नहीं होना हरियाणा युवा कांग्रेस के 10 पदाधिकारियों को भारी पड़ गया। जानकारी के अनुसार भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर हरियाणा युवा कांग्रेस ने इन सभी पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 


संगठनात्मक अनुशासनहीनता की कार्रवाई
जानकारी के अनुसार बता दें कि 2 नवंबर को जारी निलंबन निर्देश में इसे संगठनात्मक अनुशासनहीनता मानते हुए कार्रवाई की गई है। निलंबन अगले आदेश तक जारी रहेगा। निलंबित किए गए पदाधिकारियों में प्रदेश उपाध्यक्ष नवदीप दलाल शामिल हैं। इनके अलावा प्रदेश महासचिव विकास कुमार, योगेश फोगाट, सिकंदर प्रधान, पिंकी, अजुरुद्दीन मास्टर अजहर, प्रतीक चौधरी, सतीश कुमार और नवीन यादव को भी निलंबित किया गया है।

इसी के साथ ही जिला कमेटी में रोहतक के जिलाध्यक्ष सुशील हुड्डा पर भी कार्रवाई की गई है। यह निलंबन आदेश पर प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी सत्यवान गहलोत, सह-प्रभारी मीमांशा आर्य और प्रियंका चंडेलिया के अलावा प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया और कार्यकारी अध्यक्ष सौमिल संधू की तरफ से जारी किया गया है। रैली में पदाधिकारियों की गैरमौजूदगी को राष्ट्रीय नेतृत्व ने गंभीरता से लिया है।

WhatsApp Group Join Now

news

 

 

news