home page

हरियाणा में लापता युवक का शव यमुना में मिला: 3 पुलिस जवानों पर हत्या का आरोप

 | 
Body of missing youth found in Yamuna in Haryana: 3 policemen accused of murder
mahendra iindia news, new delhi

हरियाणा की बड़ी खबरों में पानीपत जिले से हैं। जिले की पुलिस एक बार विवादित चर्चा में है। यहां पर पुलिस पर हत्या के आरोप लगाए गये है। दरअसल, संडे शाम के वक्त कांधला निवासी 2 सगे भाई कुरुक्षेत्र से पानीपत के रास्ते उत्तर प्रदेश के कैराना में जा रहे थे। आरोप लगाया गया है कि हरियाणा पुलिस के तीन पुलिस कर्मचारियों ने दोनों भाइयों के साथ मारपीट की।

यह भी आरोप लगाया है कि भाइयों से रुपए छीनने का भी आरोप है। इस दौरान मारपीट के बाद 22 साल कांधला निवासी विजय रात्रि में ही लापता हो गया था। सोमवार सुबह विजय का शव सनौली पुलिस चौकी के पास यमुना पुल के नीचे मिला। इसके बाद स्वजनों का आरोप है की हरियाणा पुलिस ने विजय का मर्डर कर दिया है।


ऑटो से नीचे उतारकर दोनों भाईयों को पीटा
मिली जानकारी के मुताबिक कांधला, उत्तर प्रदेश के निवासी अजय और विजय 2 भाई कैटरिंग का कार्य करते थे। रविवार की शाम दोनों भाई कुरुक्षेत्र से कांधला आ रहे थे। पानीपत से दोनों भाई टेंपो में बैठ हुए थे। अजय ने बताया कि सनौली क्षेत्र में टोल प्लाजा के पास दोनों भाई टेंपो में सवार थे।

WhatsApp Group Join Now

उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया है कि सनौली थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा पर सनौली थाना के एक पुलिस कर्मचारी ने उनको टेंपो से उतार कर मारपीट की। इसके बाद में टेंपो जैसे ही यमुना पुल पर सनौली पुलिस से नाके पर पहुंचा तो सनौली थाना के 3 पुलिस कर्मचारियों में उसे और उसके भाई को टेंपो से नीचे उतार लिया। इसके बाद दोनों के साथ बुरी तरह मारपीट की।

रात्रिभर गायब रहा विजय
आरोप लगाते हुए अजय ने बताया कि उसे सनौली पुलिस चौकी में बंद कर दिया, जबकि उसे भाई विजय के पीछे तीनों पुलिस वाले भागे। अजय ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस कर्मियों ने उससे 15 हजार रुपये छीन लिए। पुलिस कर्मचारियों ने मोबाइल फोन करके उसके बाप अजब सिंह को भी बुला लिया और उससे भी रुपये लिए। जब उसने पुलिसकर्मियों से अपने भाई विजय के बारे में पूछा तो पुलिस ने बताया कि वह भाग गया। इसके बाद तो पूरी रात विजय का पता नहीं चला।

यमुना पुल के नीचे मिला शव
वहीं, जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह सनौली पुलिस चौकी के पास यमुना पुल से नीचे विजय का शव मिला। इसके बाद सूचना मिलने पर स्वजन मौके पर पहुंचे गये और हरियाणा पुलिस पर आरोप लगाया कि विजय को पुल से नीचे धक्का देकर मार गया है। महिलाओं ने सड़क पर रोष स्वरूप जाम लगा दिया।