home page

हरियाणा में पानी की टंकी में मिला लडक़ी का शव; खौफनाक मर्डर, 8 माह पहले हुई थी शादी

 | 
Body of young woman found in water tank in Haryana; gruesome murder; she had been married eight months ago

mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में रोहतक से हैं। रोहतक सिटी थाना क्षेत्र में विवाह के करीब 8 माह के बाद एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। उसका शव घर की छत पर पानी की टंकी से बरामद हुआ है। विवाहिता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने ससुराल वालों पर मर्डर का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार जिला झज्जर के माछरौली निवासी वीरेंद्र सिंह ने सिटी पुलिस को शिकायत दी है। जिसमें विरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बड़ी लडक़ी चेतना का विवाह दिसंबर 2025 में रोहतक के नेहरू कालोनी के रहने वाले मनीष पुत्र राजेन्द्र के साथ की थी। विवाह में उन्होंने अपनी लडक़ी को हैसियत से अधिक दान दहेज दिया था।

उन्होंने ने बताया कि शादी विवाह के कुछ दिनों बाद ही चेतना के ससुराल वाले पति मनीष, ससुर राजेन्द्र, सास शीला देवी कम दहेज के संबंध में ताना मारते थे और मारपीट भी करते थे। यह गाड़ी की जिद कर रहे थे कि गाड़ी लाओगी तो हम रखेंगे नहीं तो ऐसे ही मारपीट करते रहेंगे।

WhatsApp Group Join Now

हालांकि, उन्होंने अपनी लडक़ी को समझाकर ससुराल में ही छोड़ दिया और कहा कि आगे कोई प्रोग्राम होगा तो कार भी दे देंगे, लेकिन इसके बाद भी ससुराल वाले चेतना को परेशान करते रहे।

हुआ था झगड़ा इस दिन 
चेतना के पिता विरेंद्र का कहना है 14 अगस्त को भी झगड़ा हुआ था। इसके चलते उनका साढू कुलदीप राठी भी रात्रि करीबन करीब 09.30 बजे चेतना की ससुराल आया और रात 12 बजे तक समझाकर गया। लेकिन फिर भी ये सभी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए और लडक़ी को तंग करते रहे।

उन्होंने ने बताया कि 15 अगस्त को वह स्वयं अपनी बेटी की ससुराल आए और इन सभी को समझाकर गया। उनका कहना है कि वह अपनी लडक़ी को अपने घर लेकर जाना चाहता थे, लेकिन चेतना के ससुराल वालों ने लडक़ी को उनके साथ भेजने से इंकार कर दिया और उनके साथ भी बदतमीजी से पेश आए। आरोप है की आरोपित उनके सामने ही उनकी लडक़ी को धमका रहे थे और गाली गलौज कर रहे थे। इसके बाद वह अकेले ही वापस आ गए।

.....आपकी बेटी कहीं चली गई
वीरेंद्र ने बताया कि 16 अगस्त को उनके पास फोन आया कि आपकी बेटी घर पर नहीं है और वह घर से कहीं चली गई। सूचना पाकर वह चेतना की ससुराल पहुंचे तो वहां उन्हें चला कि उनकी बेटी चेतना की उसके पति मनीष, ससुर राजेन्द्र भौरिया, सास शीला देवी ने निर्मम हत्या करके छत पर रखी पानी की टंकी में डाल दिया। जब हम घर आए तो 112 नंबर पर डायल किया था। इसके बाद पीसीआर घर आई थी।

टंकी में शव डालकर किया गुमराह
वीरेंद्र ने आगे कहा कि पुलिस के आने के बाद भी राजेंद्र के सभी परिवार के लोगों ने हमें गुमराह किया कि आपकी बेटी घर से कहीं चली गई है। इसके बाद हम रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर भी देख कर आए लेकिन लडक़ी कही नहीं मिली।

इसके बाद हमने कंट्रोल रूम पर फोन किया। वहीं जब पुलिस आई और चेतना के ससुराल वालों ने बताया कि छत पर पानी की टंकी में चेतना की लाश पड़ी है। पुलिस ने छत पर जाकर देखा तो चेतना की लाश छत पर पानी की टंकी में पड़ी मिली।


इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौके पर एफएसएल इंचार्ज डा. सरोज दहिया मलिक ने साक्ष्य जुटाए।