home page

आनंद सरोवर सिरसा में शाखा स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान एवं संस्कृत गीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन

 | 
Branch level national group song and Sanskrit song singing competition organized at Anand Sarovar Sirsa
mahendra india news, new delhi 

भारत विकास परिषद शाखा शहीद भगत सिंह द्वारा बीके बिंदु दीदी के सानिध्य में आनंद सरोवर हिसार रोड सिरसा में एक शाखा स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान एवं संस्कृत गीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें  मुख्य अतिथि श्री यतींद्र सिंह एडवोकेट थे जबकि विशिष्ट अतिथि डॉ गौरव मेहता ने निभाई।


कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य संयोजक सुरेन्द्र गुप्ता  ने की। इस कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने अपने अपने समुह गान व संस्कृत गीत प्रस्तुत किए।इस समूह गान प्रतियोगिता का उद्देशय विद्यार्थियों में राष्ट्रीय भक्ति की भावना जागृत करना एवं संस्कारों जगाना है जिसकी आज के परवेश में अति आवश्यकता है। 


इस प्रतियोगिता में डीपीएस स्कूल प्रथम स्थान पर श्रीराम न्यू सतलुज सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वितीय स्थान पर वह बी आर ग्लोबल स्कूल तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। शाखा अध्यक्ष श्री विकास रहेजा ने उपस्थित जनों का धन्यवाद किया। 

WhatsApp Group Join Now


इस अवसर पर शाखा संरक्षक श्री वी के जग्गा ,श्री श्यामलाल सचदेवा एडवोकेट भूतपूर्व शाखा अध्यक्ष ,सचिव राजकुमार चावला ,सुनील कुमार कोषाध्यक्ष, राम प्रकाश शर्मा भूतपूर्व सचिव, डॉ एच बी सलूजा भूतपूर्व कोषाध्यक्ष, सुरेश शर्मा गतिविधि संयोजक, अमित शर्मा गतिविधि संयोजक, तरुण गुप्ता पर्यावरण गतिविधि संयोजक, डॉ अशोक मेहता, आरसी चावला, कपिल गनेरीवाला, रूपेश जिन्दल, श्रीमती शशि सचदेवा महिला प्रकल्प प्रमुख प्रमुख उपस्थित रहे।