शेरांवाली नहर में आए कटाव को दस घंटे में किया ठीक, इस टाइम छोड़ा जाएगा पानी
mahendra india news, new delhi
नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव दड़बा कलां के समीप शेरांवाली नहर में आए कटाव को सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने मजदूरों की सहायता से दस घंटे में कड़ी मेहनत से ठीक कर दिया है। शेरांवाली नहर के कटाव को रोकने के लिए रात्रि के समय में भी कर्मचारी लगे रहे। अब शेरांवाली नहर में दोपहर को करीबन एक बजे पानी छोड़ दिया जाएगा।
गौरतलब है कि शेरांवाली नहर में गांव दड़बा कलां के समीप 31 हजार बर्जी के पास वीरवार दोपहर को करीबन 3 बजे अचानक टूट गई। खेतों में कार्य कर रहे किसानों ने नहर टूटने की सूचना सिंचाई विभाग के कर्मचारियों को दी। इसके बाद सिंचाई विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और शेरांवाली नहर को नहराना हेड से बंद करवाया गया।
सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि पांच मिनट पहले यहां से गुजरे थे। इसके बाद अचानक नहर के किनारे से धस गई। इससे नहर में करीबन 40 फीट तक कटाव हो गया। वहीं नहर का पानी तेजी से खेतों की तरफ बढऩे लगा। सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने नहर बंद होने पर शाम को कटाव रोकने के लिए 6 बजे कार्य शुरू किया। इसके बाद दस घंटे में नहर के अंदर आए कटाव को रोक दिया गया।
