home page

हरियाणा प्रदेश में दिनदहाड़े फायरिंग, जिम के बाहर ट्रांसपोर्टर की गोली मारकर कर दी हत्या

 | 
news

mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में यमुनानगर से हैं। यमुनानगर शहर के पॉश एरिया के अंदर मॉडल टाउन में वीरवार सुबह जिम के बाहर बदमाशों ने ट्रांसपोर्टर की ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी। ट्रांसपोर्टर पर बदमाशों ने 10 से अधिक गोलियां चलाईं। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि बदमाश बाइक पर आए थे। हालांकि, पुलिस इसकी जांच कर रही है। घटना के बाद शहर में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पॉश इलाके में सुबह हुई इस वारदात से शहर में हडक़ंप मच गया। पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों की पहचान को लेकर जांच कर रही है।

प्रेम नगर निवासी 62 साल के हरभजन सिंह ट्रांसपोर्ट और फाइनेंस का काम करते थे। वह नियमित रूप से जिम जाया करते थे। उनका घर जिम से कुछ ही दूरी पर है। वीरवार को आ सुबह भी वह जिम जाने के लिए घर से निकले थे।
जिम के बाहर ही बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया। अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोलियों की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

WhatsApp Group Join Now

इस घटना के बारे में सूचना मिलते ही एसपी कमलदीप गोयल पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस की कई टीमें जांच में जुटी हैं। आसपास के लोगों से भी वारदात के बारे में जानकारी ली जा रही है। शहर के प्रमुख मार्गों पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी गई है।


पुलिस अधीक्षक गोयल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की सभी टीमों को लगा दिया गया है।