home page

कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर बसपा का संयुक्त जोन स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, बहुजन मिशन को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

 
BSP organizes a joint zone-level event on Kanshiram's *Parinirvan Diwas*; pledge taken to advance the Bahujan mission
 | 
 BSP organizes a joint zone-level event on Kanshiram's *Parinirvan Diwas*; pledge taken to advance the Bahujan mission

mahendra india news, new delhi
 बहुजन समाज पार्टी हरियाणा के जोन नंबर 1, 2 एवं 3 के संयुक्त तत्वावधान में बहुजन नायक, बसपा के संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर जोन स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन दीप पैलेस, सफीदों रोड, जींद में किया गया। कार्यक्रम में मान्यवर कांशीराम को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके द्वारा दिखाए गए सामाजिक परिवर्तन, राजनीतिक भागीदारी, समानता और बहुजन समाज के स्वाभिमान के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

 BSP organizes a joint zone-level event on Kanshiram's *Parinirvan Diwas*; pledge taken to advance the Bahujan mission

कार्यक्रम में बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश एवं संगठनात्मक स्तर के पदाधिकारियों, विभिन्न जिलों के प्रतिनिधियों तथा पार्टी कार्यकतार्ओं की भागीदारी रही। कार्यक्रम का उद्देश्य कांशीराम जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना, बहुजन समाज को संगठित करना तथा उनके अधूरे सामाजिक परिवर्तन के मिशन को मजबूती के साथ आगे बढ़ाना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद एवं सेक्टर नंबर 1 के प्रभारी रामजी गौतम रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता बहुजन समाज पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कृष्ण जमालपुर ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में महेंद्र सिंह धानिया, एडवोकेट नेतराम तथा महेंद्र सिंह जाजोरिया, मुख्य जोन प्रभारी हरियाणा शामिल हुए। इस अवसर पर बहुजन समाज पार्टी सिरसा के जिला अध्यक्ष रामधन चौटाला ने कहा कि मान्यवर साहब कांशीराम जी का जीवन संघर्ष, त्याग, संगठन और सामाजिक परिवर्तन की एक ऐतिहासिक मिसाल है। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज के शोषित, वंचित, पिछड़े और उपेक्षित वर्गों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा उन्हें राजनीतिक रूप से मजबूत बनाने के लिए समर्पित कर दिया।

रामधन चौटाला ने कहा कि मान्यवर साहब कांशीराम जी ने बहुजन समाज को केवल अपने अधिकारों के प्रति जागरूक ही नहीं किया, बल्कि समाज को संगठित होकर अपनी राजनीतिक ताकत पहचानने का रास्ता भी दिखाया। उन्होंने लोगों को यह समझाने का काम किया कि सामाजिक सम्मान, समान अवसर और सत्ता में भागीदारी के बिना वास्तविक सामाजिक परिवर्तन संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि कांशीराम जी का संघर्ष किसी एक व्यक्ति, जाति या वर्ग तक सीमित नहीं था, बल्कि उनका उद्देश्य एक ऐसे समाज का निर्माण करना था, जिसमें हर व्यक्ति को समान अधिकार, सम्मान और अवसर प्राप्त हों। उनका जीवन हमें अन्याय, भेदभाव और असमानता के विरुद्ध लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करने की प्रेरणा देता है।

WhatsApp Group Join Now

बसपा जिलाध्यक्ष रामधन चौटाला ने कहा कि वर्तमान समय में बहुजन समाज के सभी वर्गों के बीच आपसी भाईचारा, एकता, जागरूकता और संगठन को मजबूत करना बेहद जरूरी है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपने संवैधानिक अधिकारों, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक होना चाहिए। उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकतोओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव और गली-गली तक बहुजन समाज पार्टी की विचारधारा तथा मान्यवर साहब कांशीराम जी के सामाजिक परिवर्तन के संदेश को पहुंचाएं। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करते हुए आम जनता की समस्याओं को उठाएं तथा समाज में समानता, सम्मान और भाईचारे की भावना को बढ़ावा दें। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकतोओं से अपील की कि वे मान्यवर साहब कांशीराम जी के परिनिर्वाण दिवस पर लिए गए संकल्प को अपने जीवन और सामाजिक कार्यों का हिस्सा बनाएं तथा उनके द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलते हुए बहुजन समाज के उत्थान, सम्मान और अधिकारों के लिए निरंतर कार्य करें।