सिरसा में चली दिन दिहाड़े चली गोलियां, युवक पर किए फायर
| Mar 26, 2025, 18:31 IST
mahendra india news, new delhi
सिरसा में सुरखाब चौक के समीप आरओबी के नीचे गोलियां चलाई गई। इससे वहां पर दहशत का माहौल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर सिरसा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
दुकान पर काम करने वाले युवक रवि ने बताया कि उसके ऊपर गोलियां चलाई गई है। वह दुकान के पास था। इसी दौरान तीन युवक आए। उन्होंने आते ही हवाई फायर कर दिए। इसके बाद वहां से फरार हो गये। उन्होंने बताया कि गोली चलाने के बाद गोली के खोल वहीं गिरे हुए पड़े हैं। युवक के पिता ने बताया कि युवकों ने गोलियां चलाई है। गोलियां किस कारण से चलाई है। अभी हमें इसके बारे में पता नहीं है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। इसके बाद जांच शुरू कर दी है।
