home page

प्राचीन श्री श्याम मन्दिर सिरसा से वृंदावन बस यात्रा 18 सितंबर को

 | 
Bus trip from Ancient Shri Shyam Mandir, Sirsa to Vrindavan on September 18

mahendra india news, new delhi
सिरसा। समस्त श्री श्याम भक्तों की ओर से स्थानीय नोहरिया बाजार स्थित प्राचीन श्री श्याम मन्दिर से सिरसा से वृंदावन धाम के लिए स्पैशल (एसी) बस यात्रा चलाई जा रही है। यह जानकारी देते हुए मन्दिर के संरक्षक श्रीमती तारा देवी व सेवक श्री ऋषि साहुवाला ने बताया कि यह बस 18 सितंबर 2026, शुक्रवार को प्राचीन श्री श्याम मन्दिर से रात्रि 8 बजे रवाना होगी तथा वृंदावन, रमनरेती, ब्रह्मांडघाट, गोकुल व गोवर्धन पर्वत, बरसाना, कोकिलावल होते हुए 21 सितंबर,

सोमवार को सुबह सिरसा पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की विशेष मांग पर यह बस पिछले कई वर्षों से यह सेवा बिना लाभ-हानि के सिद्धांत पर चलाई जा रही है। उन्होंने नगरवासियों से इस सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया है।