क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण अध्यापकों को नवीन ज्ञान एवं कौशल से सशक्त बनाता है: डा. मनोज पुरी
mahendra india news, new delhi
सिरसा। राज्य शैक्षणिक एवं अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद, हरियाणा के आदेशों की अनुपालना में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) डिंग, सिरसा में डाइट प्रभारी सुरेंद्र सिंह नूनियां के निर्देशन एवं डाइट आईएफआईसी विंग के चेयरपर्सन चंद्र प्रकाश शर्मा की देखरेख में भिन्न भिन्न विषयों पर आधारित पांच दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया।
जानकारी देते हुए डाइट प्रवक्ता डा. विनोद भट्टू ने बताया कि यह पांच दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम तीन अलग-अलग विषयों पर तीन अलग-अलग समूहों में आयोजित किया गया। प्रथम समूह में हिंदी विभागाध्यक्ष डा. सोमप्रकाश ठकराल के नेतृत्व में एससीईआरटी हरियाणा से प्रशिक्षित प्रशिक्षक अरुण कुमार, फलकु राम, नामदेव, ओमप्रकाश, वीरेंद्र, जय प्रकाश एवं दलीप सिंह निर्धारित शेड्यूल के अनुसार पूर्व में किन्हीं कारणों से प्रशिक्षण न ले सके हिंदी प्राध्यापकों को प्रशिक्षण के दौरान हिंदी शिक्षण-अधिगम प्रकिया को रोचक एवं प्रभावी बनाने के तौर तरीके बताए। दूसरे समूह में डाइट ईटी विंग से प्रवक्ता सतपाल सिंह एवं संदीप कुमार के नेतृत्व में जिलेभर के विद्यालयों से चयनित अध्यापकों को एससीईआरटी से प्रशिक्षित प्रशिक्षक तृप्ता एवं संजय कुमार ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस विषय पर विभिन्न विद्यालयों से आए हुए 50 चयनित अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया, जिसका मुख्य उद्देश्य अध्यापकों को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस तकनीक की समझ प्रदान करते हुए उन्हें कक्षा शिक्षण में आधुनिक शैक्षिक उपकरणों के बेहतर प्रयोग के लिए सक्षम बनाना रहा।
वही तीसरे समूह में गणित विभागाध्यक्ष डा. मनोज पूरी के नेतृत्व में एससीईआरटी से प्रशिक्षित प्रशिक्षक जितेंद्र सिंह, प्रवक्ता नरेश नरूला, डा. प्रियदर्शन, अनिल कुमार, विम्मी गोयल, जितेंद्र एवं जतिन ने पूर्व में किन्हीं कारणों से प्रशिक्षण न ले सके गणित विषय के 28 अध्यापकों को हरबंस पहेलीए गणित ओलंपियाड एवं अन्य विषयों को बेहतर तरीके से समझाते हुए प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम के समापन समारोह में डाइट सिरसा की एससीईआरटी प्रकोष्ठ, कॉर्डिनेटर गणित विभागाध्यक्ष एवं ईटी विंग चेयरपर्सन डा. मनोज पूरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए अपने संबोधन में कहा कि क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम ने हमें न केवल नवीन शैक्षणिक एवं व्यावसायिक कौशलों से परिचित करवाया है, बल्कि टीमवर्क, अनुशासन, नवाचार और नेतृत्व जैसे महत्वपूर्ण गुणों को भी सुदृढ़ करने का अवसर प्रदान किया है। इस मौके पर डाइट प्रवक्ता डा. सतबीर न्योल, डा. राजेश खुराना, डा. अनिल चावला, डा. अनिल बिश्नोई, राकेश मोहन, सूरज दुग्गल, पवन कनोजिया, दलीप गोदारा, सुखपाल, सुमित, सुभाष चंद्र, सुनील कुसुंभी, राहुल, बलविंदर फौजी, सज्जन फौजी सहित सिरसा जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए हुए अध्यापकगण उपस्थित रहे।
-डाइट, डिंग, सिरसा में अध्यापकों हेतु 5 दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का तीन अलग-अलग विषयों पर तीन अलग-अलग समूहों बांटकर सुव्यवस्थित ढंग से सफलतापूर्वक आयोजन कर लिया गया है। इस कार्यक्रम में एससीईआरटी हरियाणा से प्रशिक्षित प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षण दिया। निश्चित तौर पर यह प्रशिक्षण हमारे दैनिक कार्यों को अधिक प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण एवं परिणामोन्मुख बनाने में सहायक सिद्ध होगा।
-डा. राजेश खुराना, चेयरपर्सन प्लानिंग एंड मैनेजमेंट विंग, डाइट, डिंग सिरसा।
