home page

प्लॉट का फर्जी इंतकाल करने का मामला: मंडल आयुक्त, हिसार ने डीसी सिरसा से कार्रवाई के साथ रिपोर्ट तलब करने के दिए आदेश

 
Case of fake transfer of plot: Divisional Commissioner, Hisar orders DC Sirsa to summon report along with action taken
 | 
 Case of fake transfer of plot: Divisional Commissioner, Hisar orders DC Sirsa to summon report along with action taken

mahendra india news, new delhi
सिरसा। पिछले करीब 6 सालों से न्याय के लिए भटक रहे शहर के भगत सिंह नगर निवासी दंपति रूचि पत्नी राजीव कुमार ने जिला उपायुक्त को ज्ञापन देकर मंडल आयुक्त, हिसार द्वारा दिए गए आदेशों की पालना की गुहार लगाई है, ताकि उन्हें न्याय मिल सके।

अपनी शिकायत में पीडि़ता रूचि ने बताया कि सिरसा के तत्कालीन पटवारी हलका जसवंत सिंह (कानूनगो पद से रिटायर) द्वारा अग्रसैन कॉलोनी, सिरसा स्थित हमारे प्लॉट का इंतकाल भ्रष्टाचारपूर्ण तरीके से राजस्व रिकॉर्ड में अपने कुछ चहेते लोगों के नाम दर्ज व मन्जूर करवाकर फर्जीवाड़ा किया गया। इस मामले में पहले नियम-7 में चार्जशीटेड किए गए उक्त पटवारी को बाद में तत्कालीन डीसी प्रदीप कुमार द्वारा सैटिंग करके उसे गलत ढंग से नियम-7 निकालकर नियम-8 की मामूली कार्यवाही करके क्लीन चिट दे दी गई। इस मामले में न्याय के लिए वह परिवार सहित पिछले करीब 6 सालों से भटक रही है,

लेकिन अभी तक उन्हें दर-दर की ठोकरें ही मिली हैं। इस मामले में हमारे प्रतिवेदन पर विचार करते हुए अब मंडलायुक्त, हिसार द्वारा 27 नवंबर 2025 को आदेश पारित कर उपायुक्त, सिरसा को उक्त आरोपित पटवारी को नियम-7 के तहत चार्जशीट करने के स्पष्ट आदेश किए हंै और इस मामले में की गई कार्यवाही की रिपोर्ट भी कार्यालय में तलब करने के आदेश दिए हंै। दंपति ने बताया कि इस मामले में कई अधिकारी मिले हुए हंै, जिसके कारण उन्हें न्याय में देरी हो रही है।
 पीडि़ता ने कहा कि उक्त आदेशों की अनुपालना करवाकर उक्त पटवारी जसवंत सिंह को नियम-7 के तहत चार्जशीट करके पिछले 6 सालों से न्याय के लिए भटक रही मुझ पीडि़ता को न्याय दिलवाया जाए।

WhatsApp Group Join Now