home page

जमाल गांव में सोलर प्लांट के ठेकेदार सुभाष बैनीवाल हत्या मामले में केस दर्ज, आज होगा पोस्टमार्टम

 | 
  Case registered against ten individuals, including Rakesh, in the murder case of solar plant contractor Subhash Beniwal in Jamal village; post-mortem to be conducted today

mahendra india news, new delhi

सिरसा जिला के गांव जमाल में सोलर प्लांट के 40 साल के ठेकेदार सुभाष बैनीवाल हत्या मामले में नाथूसरी चौपटा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। नाथूसरी चौपटा पुलिस ने हत्या करने व हत्या की साजिस रचने का केस दर्ज किया है। इसी के साथ ही पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। सामान्य अस्पताल में आज सुभाष बैनीवाल के शव का पोस्टमार्टम होगा। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। चौपटा थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

बता दें कि मंगलवार को दोपहर को ठेकेदार सुभाष बैनीवाल की गोली मार कर हत्या कर दी। इसके बाद मौके से फरार हो गये। जानकारी के अनुसार उसके गोली पीठ में लगी है।  गंभीर रूप से घायल ठेकेदार सुभाषचंद्र पुत्र बहादुर सिंह को सिरसा के सामान्य अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। जहां पर उसकी मौत हो गई।  सुभाष चंद्र अविवाहित था। वह चार बहनों का एकलौता भाई था।

घटना की सूचना मिलने पर नाथूसरी चौपटा थाना प्रभारी प्रमोद कुमार व जमाल चौकी इंचार्ज रामकुमार मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार जमाल में हैक्सा सन एनर्जी प्राईवेट लिमिटेड के नाम से राजस्थान सीमा के समीप सोलर प्लांट लगाया जा रहा है। प्लांट का ठेकेदार सुभाष चंद्र मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे बैठा हुआ था। परिजनों के अनुसार  इसी दौरान राकेश अपने अन्य साथियों के साथ सोलर प्लांट में पहुंचे। वारदात के समय सुभाष कैबिन में बैठा हुआ था। कैबिन में साथ बैठे अनिकेत ने बताया कि युवक राहुल पिस्तौल लेकर आया, उसने आते ही गोली सुभाष बैनीवाल पर चला दी। पहली गोली कान को छूकर निकली। इसके बाद उसने दूसरी गोली चलाई जो सुभाष के लगी। 

WhatsApp Group Join Now


गंभीर रूप से घायल ठेकेदार सुभाष को सिरसा के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाने के लिए ले जाया गया।  जहां पर उसकी मौत हो गई। हत्या की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इस घटना के बारे में सूचना मिलते ही नाथूसरी चौपटा थाना प्रभारी प्रमोद कुमार व जमाल चौकी इंचार्ज रामकुमार मौके पर पहुंचे। इसके बाद जांच शुरू कर दी है।