home page

सीडीएलयू ने रामजी जैमल को हॉर्टिकल्चर का मानद सलाहकार नियुक्त किया

 | 
CDLU appoints Ramji Jaimal as Honorary Advisor for Horticulture

mahendra india news, new delhi
 चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के कुलगुरु प्रो. विजय कुमार ने रामजी जैमल, जिन्हें पूरे देश में फ्लावर मैन ऑफ इंडिया के नाम से जाना जाता है, को विश्वविद्यालय के हॉर्टिकल्चर का मानद सलाहकार नियुक्त किया गया है।



उल्लेखनीय है कि रामजी जैमल, ग्राम दड़बी, जिला सिरसा के निवासी हैं और सार्वजनिक जीवन में कई महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभा चुके हैं। वे पूर्व ज़िला पार्षद, अध्यक्ष वन समिति तथा अध्यक्ष स्वास्थ्य समिति के रूप में अपनी उत्कृष्ट सेवाएँ दे चुके हैं। पर्यावरण संरक्षण, उद्यान विज्ञान तथा हरियाली को बढ़ावा देने में उनका उल्लेखनीय योगदान रहा है।

उनकी नियुक्ति मानद आधार पर की गई है, जिसका उद्देश्य विश्वविद्यालय में उद्यान विकास, हरित परिसर पहल, फूलों और पौधों के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण से संबंधित गतिविधियों को प्रोत्साहित करना है।