home page

CDLU हिन्दी विभाग का प्रो. अशोक कुमार को अध्यक्ष नियुक्त किया

 | 
CDLU Hindi Department appoints Prof. Ashok Kumar as Chairman

Mahendra india news, new delhi

चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के कुलगुरु प्रो. विजय कुमार ने विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रोफेसर अशोक कुमार मालिक को हिन्दी विभाग के अध्यक्ष का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। इस संबंध में कुलसचिव डॉ सुनील कुमार ने अधिसूचना जारी की है।


उल्लेखनीय है कि प्रो. अशोक कुमार पिछले अठारह वर्षों से अधिक समय से स्नातकोत्तर तथा पीएच.डी. स्तर पर शिक्षण कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र से एम.पी.एड. एवं एम.फिल. तथा महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से पीएच.डी. (शारीरिक शिक्षा) की उपाधि प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त उन्होंने नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान, पटियाला से एन.आई.एस. (एथलेटिक्स) डिप्लोमा भी किया है।


प्रो. अशोक कुमार ने विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व 2010 में मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया) में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लिया व अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनेक संगोष्ठियों एवं कार्यशालाओं में सक्रिय भागीदारी निभाई है। उनके नौ पुस्तकें तथा पचास से अधिक शोध-पत्र विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। अब तक उन्होंने 32 एम.फिल. तथा 13 पीएच.डी. शोधार्थियों का मार्गदर्शन किया है। वे  विश्वविद्यालय खेल परिषद के वाईस प्रेजिडेंट भी हैं तथा खेल सचिव के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। उनकी नियुक्ति पर विश्वविद्यालय परिवार ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

WhatsApp Group Join Now