home page

CDLU ने विद्यार्थियों की मांग पर अनेक नये प्रोग्राम्स शुरू किए

 | 
CDLU launches several new programs on student demand

mahendra india news, new delhi
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा की तरफ विद्यार्थियों का रुझान निरंतर बढ़ता जा रहा है। विश्वविद्यालय में संचालित शैक्षणिक प्रोग्राम्स की संख्या तथा प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का आँकड़ा वर्ष दर वर्ष बढ़ रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के शैक्षणिक मामलों के अधिष्ठाता प्रोफेसर सुरेश कुमार गहलावत ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर विजय कुमार के दिशा निर्देशन में प्रगति के नित नये आयाम स्थापित कर रहा है।

उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी ने विद्यार्थियों की मांग पर अनेक नये प्रोग्राम्स  शुरू किए गए। उन्होंने बताया कि साइबर सिक्योरिटी, साइबर लॉ जैसे प्रोग्राम शुरु किए गये। प्रो. गहलावत ने बताया कि विद्यार्थियों की मांग पर बीबीए में 60 से 140 सीटें बढ़ाई गई हैं। एमबीए दो वर्ष की सीटें 60-120 की गई। इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम में देश के अनेक राज्यों के बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।  
उन्होंने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2023-24 में विश्वविद्यालय की कुल 47 प्रोग्राम्स में 1879 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। इनमें 874 सामान्य वर्ग, 522 पिछड़ा वर्ग एवं 483 अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित विद्यार्थी सम्मिलित हैं। इसके अतिरिक्त शैक्षणिक सत्र 2024-25 में प्रवेश संख्या और बढ़कर 2228 हो गई।

इस दौरान 55 शैक्षणिक प्रोग्राम्स में 1041 सामान्य वर्ग, 598 पिछड़ा वर्ग तथा 589 अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2025-26 में विश्वविद्यालय ने 66 शैक्षणिक कार्यक्रमों में कुल 2500 विद्यार्थियों को प्रवेश प्रदान किया है। इनमें 1143 सामान्य वर्ग, 636 पिछड़ा वर्ग तथा 721 अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थी शामिल हैं।

WhatsApp Group Join Now


प्रोफेसर गहलावत ने कहा कि यह आँकड़े विश्वविद्यालय की बढ़ती शैक्षणिक प्रतिष्ठा और विद्यार्थियों के बीच बढ़ते विश्वास को दर्शाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि बी.फार्म. कार्यक्रम की 60 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया अभी लंबित है, जिसे हरियाणा राज्य तकनीकी शिक्षा सोसाइटी, पंचकूला के माध्यम से पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों को प्रत्येक प्रकार की सुविधाएं प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है। आने वाले समय में अनेक प्लेसमेंट ड्राइव शुरू की जाएंगी और एनईपी-2020 को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जा रहा है।